फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Politics: Plan turned political tables in MP, Congress made same political weapon in Haryana

Politics: जिस योजना ने एमपी में पलट दी थी सियासी बाजी, उसी को कांग्रेस ने हरियाणा में बनाया सियासी हथियार

Wed, 18 Sep 2024 05:43 PM IST
निर्मल कांत डिजिटल ब्यूरो, नई दिल्ली।
डिजिटल ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 18 Sep 2024 05:43 PM IST
सार

Politics: हरियाणा में कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में जिन महत्वपूर्ण दावों का जिक्र किया है, उसमें महिलाओं को दो हजार रुपए प्रतिमाह देने की घोषणा से लेकर बुजुर्गों, दिव्यांगों और विधवाओं को छह हजार रुपए की पेंशन की घोषणा की है।

विज्ञापन
Politics: Plan turned political tables in MP, Congress made same political weapon in Haryana
हरियाणा विधानसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

हरियाणा विधानसभा के चुनाव में कांग्रेस के सात पक्के वादों वाला घोषणा पत्र बुधवार को जारी हो गया। इस घोषणा पत्र में जहां राजस्थान की गहलोत सरकार वाले चिरंजीवी स्वास्थ्य योजना का प्रमुखता से लागू किए जाने का जिक्र किया गया है। वही मध्य प्रदेश में लाडली बहना योजना से पलटी सियासी बाजी वाली 18 साल से ऊपर की प्रत्येक महिला को दो हजार रुपए वाली घोषणा का जिक्र है। कांग्रेस ने पहले घोषणा पत्र में जो दावे किए हैं वह न सिर्फ लोक लुभावन है। बल्कि दिल खोलकर जनता पर रुपए लुटाने से लेकर मुफ्त योजनाओं को देने का पूरा पिटारा तैयार किया है। कांग्रेस के रणनीतिकारों का मानना है कि जनता को उनकी जरूरत की सभी सुविधाओं को उनकी सरकार बनने पर दिया जाएगा। हालांकि, राजनीतिक जानकार मानते हैं कि कांग्रेस ने अपने दो चरणों में लांच होने वाले घोषणा पत्र के पहले हिस्से में कहीं भाजपा तो कहीं अपनी ही सरकार के सबसे महत्वपूर्ण योजनाओं को लागू करने की घोषणा कर हरियाणा के चुनाव में मजबूत दावेदारी पेश की है।

विज्ञापन


हरियाणा में कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में जिन महत्वपूर्ण दावों का जिक्र किया है, उसमें महिलाओं को दो हजार रुपए प्रतिमाह देने की घोषणा से लेकर बुजुर्गों, दिव्यांगों और विधवाओं को छह हजार रुपए की पेंशन की घोषणा की है। चुनावों में सर्वे करने वाली एक प्रमुख एजेंसी से जुड़े तरुण मानव कहते हैं कि जो घोषणा पत्र कांग्रेस ने जारी किया है वह पूरी तरीके से अपनी सरकार और भारतीय जनता पार्टी की महत्वपूर्ण योजनाओं का कॉकटेल है। मानव कहते हैं कि मध्य प्रदेश में जिस लाडली बहना योजना ने वहां पर भाजपा के हाथ से फिसली हुई बाजी को पलट दिया था। उसी को कांग्रेस ने अपना हथियार बनाते हुए हरियाणा के चुनाव में बड़ा दांव चला है। वह कहते हैं कि यह दांव कितना कारगर होगा यह तो चुनाव के नतीजे बताएंगे लेकिन कांग्रेस ने इस घोषणा से बड़े समीकरण साधे हैं। वह कहते हैं कि उन्होंने मध्य प्रदेश के चुनाव में बहुत बारीकी से इस बात को ऑब्जर्व किया था कि वहां की चुनावी बाजी लाडली बहना योजना ने ही पलटी थी। इसलिए इस योजना को जो भी दल अपने घोषणा पत्र में फ्लोट करेगा उसके लिए सियासी समीकरण मजबूत ही माने जा सकते हैं।
विज्ञापन


मानव कहते हैं कि राजस्थान में गहलोत सरकार की चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के दम पर कांग्रेस ने अपना पूरा चुनाव लड़ा था। उनका कहना है कि उनकी एजेंसी से जुड़े हुए लोगों ने पूरे चुनाव के दौरान गांव-गांव जो सर्वे किया था उसमें इस बात की तस्दीक हुई थी कि चिरंजीवी स्वास्थ्य योजना गहलोत सरकार की महत्वपूर्ण योजना है। हालांकि यह बात अलग है कि और भी बहुत से तमाम कारणों के चलते राजस्थान में अशोक गहलोत की सरकार वापस नहीं आई। लेकिन इस योजना की राजस्थान के चुनाव में सबसे ज्यादा चर्चा थी। अब इसी योजना को हरियाणा में कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में शामिल किया है। तरुण कहते हैं कि स्वास्थ्य बीमा के लिहाज से यह योजना चुनाव में माहौल बनाने के लिए पर्याप्त है। हालांकि उनका कहना है कि कांग्रेस के घोषणा पत्र की महत्वपूर्ण योजनाओं को उनके नेता और कार्यकर्ता जनता तक कैसे ले जाते हैं यह जरूर देखना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




इसी तरीके से कांग्रेस ने बुजुर्गों दिव्यांगों और विधवाओं को छह हजार रुपए पेंशन देने की घोषणा करके इस समुदाय को भी साधने की कोशिश की है। वरिष्ठ पत्रकार अरुण धीमान बताते हैं कि मुफ्त की योजनाओं को लेकर इस वक्त सभी सियासी दल दिल खोलकर उनको अपने घोषणा पत्र में शामिल करते हैं। इसलिए यह कहना की मुफ्त की योजनाओं से चुनाव की बाजी पलट जाएगी, थोड़ा मुश्किल है। उनका कहना है की सियासत में सिर्फ घोषणाएं ही नहीं बल्कि जातिगत समीकरणों के साथ-साथ कई अन्य समीकरणों की भी पटरी बिछानी पड़ती है। फिर इन सियासी समीकरणों की पटरी पर पार्टी का घोषणा पत्र जब आगे बढ़ता है तो किसी भी राजनीतिक दल का माहौल बनकर चुनावी तासीर बदलता है।

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता दीपक झा कहते हैं कि उनकी पार्टी ने सभी वर्गों को साथ लेकर और उनको आगे बढ़ाने के लिए किए जाने वाले सभी प्रयासों के साथ घोषणा पत्र को जारी किया है। उनका कहना है कि भाजपा सरकार में महंगे हुए गैस सिलेंडर के दाम को कम करके पांच सौ रुपए में हरियाणा में देंगे। कर्मचारियों की जो सबसे बड़ी मांग ओल्ड पेंशन स्कीम की है वह हरियाणा में उनकी सरकार बनते लागू की जाएगी। 25 लाख  रुपए की स्वास्थ्य बीमा योजना चिरंजीवी को राजस्थान में हर गरीब व्यक्ति को सबसे मजबूत किया था। क्योंकि किसी को इलाज के लिए अपनी जेब से पैसा तक नहीं खर्च करना पड़ता था। यही योजना अब उनकी सरकार बनते ही हरियाणा में लागू होगी। हरियाणा में उनकी सरकार ने 100 गज के मुफ्त प्लाट और पक्का मकान देने के वायदे के साथ 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने का भी वादा किया है। इसके अलावा किसानों को एमएसपी की कानूनी गारंटी, किसानों को तुरंत मुआवजे का प्रावधान समेत  जातिगत सर्वे करवाने की घोषणा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed