{"_id":"5b371bbc4f1c1bb1508b52da","slug":"politics-on-amit-shah-purulia-tour-family-members-of-bjp-workers-have-received-threats","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमित शाह के पुरुलिया दौरे पर गरमाई सियासत, मारे गए भाजपा कार्यकर्ताओं के परिजनों को मिली धमकी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमित शाह के पुरुलिया दौरे पर गरमाई सियासत, मारे गए भाजपा कार्यकर्ताओं के परिजनों को मिली धमकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Updated Sat, 30 Jun 2018 11:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने हाल ही में पश्चिम बंगाल के पुरुलिया से मिशन बंगाल का बिगुल बजाया था। इस दौरान उन्होंने बीते दिनों मारे गए पार्टी के दो कार्यकर्ताओं के परिजनों से भी मुलाकात की थी। अब उनके इस मुलाकात को लेकर एक नया बखेरा शुरू हो गया है। खबर है कि अमित शाह के पुरुलिया से जाते ही टीएमसी के कार्यकर्ताओं ने परिजनों को धमकी दी और उन्हें पार्टी में शामिल होने का दबाव बनाया।
भाजपा नेता चंद्र बोस ने कहा कि पार्टी के राज्य नेतृत्व को चेतावनी दी गई थी कि इससे पहले कि हम अमित शाह जी को किसी के घर ले जाएं, उस परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए। क्योंकि जैसे ही अमित शाह ने पुरुलिया छोड़ा, टीएमसी के गुंडों ने परिवार को धमकी दी और अब अफवाह यह है कि यह परिवार टीएमसी में शामिल होगा। हमें समझदारी से काम करना चाहिए था।
बता दें कि अमित शाह ने पुरुलिया में एक रैली को संबोधित करते हुए पंचायत चुनावों में भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या पर रोष जताते हुए कहा था कि ममता सरकार ने रविंद्र संगीत की धुन पर नाचने वाले बंगाल में हिंसा की धुन बजा कर इस राज्य को दुनिया भर में बदनाम कर दिया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा था कि टीएमसी की हिंसा से भाजपा डरने वाली नहीं है। भाजपा कार्यकर्ताओं को डराने के लिए टीएमसी ने पार्टी के उम्मीदवारों को पर्चा भरने नहीं दिया। दो करोड़ लोगों को वोट नहीं डालने दिया। डराने के लिए पार्टी के 20 कार्यकर्ताओं की हत्या की। 1341 कार्यकर्ता हिंसा में घायल हुए। इसके बावजूद पार्टी 7,000 सीटों पर जीत हासिल करने में कामयाब रही। अगले विधानसभा चुनाव में त्रिपुरा की जनता की तरह बंगाल की जनता भी ममता को सत्ता से बाहर कर देगी।
उन्होंने दावा किया है कि ममता बनर्जी के शासनकाल में बंगाल का विकास नहीं हुआ है लेकिन तृणमूल कांग्रेस के गुंडों को ज्यादा अधिकार मिल गए हैं। शाह ने कहा कि राज्य में तमाम फैक्ट्रियां बंद हो गई हैं। यहां सिर्फ बम बनाने वाली फैक्ट्रियां चल रही हैं।
अपने दो दिवसीय बंगाल दौरे के दौरान अमित शाह ने बीरभूम जिले के तारापीठ पहुंचकर भारी सुरक्षा के बीच मशहूर तारा मां मंदिर में पूजा-अर्चना भी की। साथ ही पार्टी के संपर्क फॉर समर्थन अभियान के तहत भाजपा प्रमुख ने पुरुलिया के लांगदा गांव में जाकर लोगों से मुलाकात की।

Had warned BJP state leadership that before we take Amit Shah ji to someone's house,safety of that family should be ensured, because as soon as he left Purulia, TMC goons threatened family & now rumour is this family will join TMC. So we needed to be discreet: Chandra Bose,BJP https://t.co/6cxhLYLJGt">pic.twitter.com/6cxhLYLJGt
— ANI (@ANI) https://twitter.com/ANI/status/1012910693866143744?ref_src=twsrc%5Etfw">June 30, 2018