फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Politics of Congress by 'Padma Shri' on Sridevi, tweet changed

शोक संदेश में पद्मश्री देने का श्रेय लेने से कांग्रेस की किरकिरी, बदलना पड़ा ट्वीट

Mon, 26 Feb 2018 12:18 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 26 Feb 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
Politics of Congress by 'Padma Shri' on Sridevi, tweet changed

बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी को श्रद्धांजलि देने में हुई चूक ने कांग्रेस की किरकिरी करा दी। दरअसल, पार्टी के आधिकारिक ट्विटर एकाउंट से श्रीदेवी की मौत पर शोक जताया गया। लेकिन संदेश में यूपीए सरकार के दौरान उन्हें पद्श्री देने का श्रेय लेकर कांग्रेस सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गई। कांग्रेस ने ट्वीट किया था, ‘श्रीदेवी के निधन की खबर सुनकर हम बहुत दुखी हैं। वह एक बेहतरीन अभिनेत्री थी। अपने अभिनय और शानदार काम से वह हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रहेंगी। उनके प्रियजनों के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं। श्रीदेवी को यूपीए सरकार के दौरान साल 2013 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।’

विज्ञापन


सोशल मीडिया यूजर्स ने राजनीति करने का लगाया आरोप

कांग्रेस के ट्वीट में शामिल इसी बात पर सोशल मीडिया यूजर्स भड़क गए। उन्होंने इस बात पर नाराजगी जताई कि कांग्रेस ने श्रद्धांजलि देते समय यूपीए सरकार द्वारा पद्मश्री दिए जाने का जिक्र किया। लोगों ने कहा, कम से कम ऐसे मौके पर राजनीति नहीं करनी चाहिए थी। कुछ यूजर्स ने इसे बेहद शर्मनाक बताया। 
विज्ञापन

 

Politics of Congress by 'Padma Shri' on Sridevi, tweet changed
सोशल मीडिया पर आलोचनाओं के कुछ देर बाद ही कांग्रेस ने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया। इसकी जगह पोस्ट किए गए नए ट्वीट में यूपीए सरकार द्वारा श्रीदेवी को पद्मश्री दिए जाने की बात को हटा लिया गया।

श्रीदेवी के असमय निधन से हैरान हूं: राहुल

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट के जरिये अपने शोक संदेश में कहा, भारत की पसंदीदा अभिनेत्री श्रीदेवी के अचानक और असमय निधन की खबर सुनकर हैरान हूं। श्रीदेवी अद्भुत प्रतिभाशाली और बहुमुखी अभिनेत्री थीं जिन्होंने कई भाषाओं की फिल्मों में अपने अभिनय की छाप छोड़ी। उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। उनकी आत्मा को शांति मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed