फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Politics: Chances of Sonia contesting Lok Sabha election are low, preparations to send Priyanka to Rajya Sabha

Politics: सोनिया गांधी के लोकसभा चुनाव लड़ने की संभावना न के बराबर, प्रियंका को राज्यसभा भेजने की तैयारी

Mon, 05 Feb 2024 11:17 PM IST
Shashidhar Pathak शशिधर पाठक
Updated Mon, 05 Feb 2024 11:17 PM IST
सार

Politics: सोनिया गांधी के रायबरेली चुनाव लड़ने की संभावना न के बराबर है। सूत्र बताते हैं कि उम्र और स्वास्थ्य के कारण कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष इस बार चुनाव मैदान में उतरने की इच्छुक नहीं है।

विज्ञापन
Politics: Chances of Sonia contesting Lok Sabha election are low, preparations to send Priyanka to Rajya Sabha
सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

कांग्रेस पार्टी अमेठी से लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मजबूत प्रत्याशी तलाश रही है। वहां से केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से कांग्रेस के प्रत्याशी का मुकाबला होगा। अंदरखाने से मिल रही जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी केरल के वायनाड से ही चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं। राहुल के साथ-साथ सोनिया गांधी भी लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ना चाहतीं। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी अब सांसद बनेंगी। इसके लिए होमवर्क करीब-करीब पूरा हो गया है। अगले एक दो दिनों में कांग्रेस पार्टी सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी को राज्यसभा से चुनाव में उतार सकती है।

विज्ञापन


इससे साफ है कि सोनिया गांधी के रायबरेली चुनाव लड़ने की संभावना न के बराबर है। सूत्र बताते हैं कि उम्र और स्वास्थ्य के कारण कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष इस बार चुनाव मैदान में उतरने की इच्छुक नहीं है। रायबरेली को लेकर कांग्रेस के अंदरखाने में एक चर्चा और है। इस चर्चा के मुताबिक रायबरेली में स्थितियां भी लगातार प्रतिकूल होती जा रही हैं। इसलिए, कांग्रेस ने अपने पूर्व अध्यक्ष को राज्यसभा से भेजने का मन बनाया है। ऐसा हुआ तो पहली बार ऐसा होगा जब कांग्रेस 2024 के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश से नेहरू गांधी परिवार का कोई प्रत्याशी नहीं उतारेगी।
विज्ञापन


नेहरू-गांधी परिवार से अभी कुल पांच सदस्य सक्रिय राजनीति में हैं। इनमें सोनिया, राहुल और प्रियंका कांग्रेस से जबकि मेनका और वरुण गांधी भाजपा से हैं। मेनका गांधी सुल्तानपुर से सांसद हैं। जबकि वरुण गांधी पीलीभीत से सांसद हैं। वरुण गांधी ने पीलीभीत को अपनी कर्मभूमि बना ली है। हालांकि, वह अपनी पार्टी के इकलौते ऐसे सांसद हैं जो अपनी ही केन्द्र और राज्य सरकार की नीतियों की आलोचना करते रहते हैं। वरुण गांधी के बारे में समय समय पर भाजपा को छोड़कर दूसरे दल का दामन थामने की चर्चा भी चलती रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रियंका गांधी भी राज्यसभा से बन सकती हैं संसद सदस्य
प्रियंका गांधी वाड्रा कांग्रेस महासचिव हैं। पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी को लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश के अमेठी से चुनाव लड़ाने के इच्छुक हैं। वहीं, कांग्रेस पार्टी का ही एक बड़ा तबका कांग्रेस महासचिव को राज्यसभा से संसद सदस्य बनाने की राय दे रहा है। हिमाचल के प्रभारी राजीव राजीव शुक्ला के बारे में भी कहा जा रहा है कि वह हिमाचल से प्रियंका गांधी को राज्यसभा में भेजने की सलाह दे चुके हैं। ऐसा माना जा रहा है कि अगले एक-दो दिन में सोनिया गांधी के साथ-साथ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी राज्यसभा की प्रत्याशी घोषित की जा सकती हैं।

तो कौन लड़ेगा अमेठी और रायबरेली से चुनाव?
इसका उत्तर अभी कांग्रेस के अभी किसी नेता के पास नहीं है। कांग्रेस कार्यसमिति के एक वरिष्ठ सदस्य का कहना है कि अनुमान के आधार पर इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। एक सप्ताह रुकिए। राज्यसभा के प्रत्याशियों की घोषणा हो जाने दीजिए। अभी तो लोकसभा चुनाव की घोषणा भी नहीं हुई है।

वहीं, केसी वेणुगोपाल के सचिवालय के सूत्र कहते हैं कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी केरल के वायनाड ने ही चुनाव मैदान में उतरेंगे। वह वायनाड को छोड़ने वाले नहीं हैं। रहा सवाल, अमेठी से चुनाव लडने का तो वह इस बारे में अभी कुछ नहीं बता सकते। माना यह जा रहा है कि कांग्रेस अमेठी और रायबरेली से भाजपा को कड़ी टक्कर देने वाले प्रत्याशी चेहरे की तलाश में है।


अमेठी और रायबरेली को कांग्रेस का गढ़ माना जाता है। हालांकि पिछले चुनाव में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को अमेठी से हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन राय बरेली की जनता ने अभी तक कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को लगातार जिताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed