फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Politics: BJP changed in-charges of 6 states, appointed in-charges in 24 states and union territories

सियासत: भाजपा ने बदले 6 राज्यों के प्रभारी,18 में पुराने चेहरे, संगठन चुनाव की तैयारी शुरू

Sat, 06 Jul 2024 06:45 AM IST
मेघा झा अमर उजाला, ब्यूरो
अमर उजाला, ब्यूरो Published by: मेघा झा Updated Sat, 06 Jul 2024 06:45 AM IST
सार

भाजपा ने शुक्रवार को 24 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में प्रभारियों और सह प्रभारियों की नियुक्ति की है। छह राज्यों को छोड़ कर शेष राज्यों में पुराने चेहरे पर ही भरोसा जताया गया है।

विज्ञापन
Politics: BJP changed in-charges of 6 states, appointed in-charges in 24 states and union territories
जेपी नड्डा - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

 भाजपा ने नए राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित राज्यों में संगठन चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। इसके पहले पड़ाव में पार्टी ने शुक्रवार को 24 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में प्रभारियों और सह प्रभारियों की नियुक्ति की है। छह राज्यों को छोड़ कर शेष राज्यों में पुराने चेहरे पर ही भरोसा जताया गया है। उत्तर प्रदेश, गुजरात, तेलंगाना, तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश, महाराष्ट्र समेत कुछ राज्यों में जल्द ही प्रभारी और सह प्रभारी नियुक्त किए जाएंगे। 
विज्ञापन


इसके साथ ही तय हो गया है कि नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव से पहले कार्यकारी अध्यक्ष की नियुक्ति नहीं की जाएगी। जारी सूची के मुताबिक श्रीकांत शर्मा हिमाचल प्रदेश, विनोद तावड़े बिहार, डा. सतीश पूनिया हरियाणा, तरुण चुघ जम्मू-कश्मीर और लद्दाख, दुष्यंत गौतम उत्तराखंड, डा. राधामोहन दास अग्रवाल कर्नाटक के प्रभारी बने रहेंगे। हालांकि उत्तराखंड में पार्टी ने रेखा वर्मा को सह प्रभारी नियुक्त किया है। पहले पूर्वोत्तर के सभी राज्यों के सह प्रभारी रहे सांसद संबित पात्रा को अब इन राज्यों का संयोजक और वी मुरलीधरन को सह संयोजक बनाया गया है। 
विज्ञापन


नड्डा की अध्यक्षता में होगा नए अध्यक्ष का चुनाव
पहले चर्चा थी कि नड्डा की बढ़ी जिम्मेदारी के मद्देनजर पार्टी नए अध्यक्ष के चुनाव तक कार्यकारी अध्यक्ष की नियुक्ति करेगी। हालांकि प्रभारियों की नियुक्ति के बाद अब तय हो गया है कि नए अध्यक्ष का चुनाव नड्डा की अध्यक्षता में ही होगा। पार्टी सूत्रों ने कहा कि अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए जब जल्द ही राज्यों में संगठनात्मक चुनाव होंगे। कई राज्यों में नए अध्यक्ष नियुक्त होंगे। इसके बाद संभवत: अगस्त महीने में पार्टी को नया अध्यक्ष मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनिल एंटनी को मेघालय और नगालैंड की जिम्मेदारी
पार्टी ने छह राज्यों अंडमान निकोबार, मेघालय, नगालैंड, ओडिशा, दादरा-नगर हवेली और छत्तीसगढ़ में नए प्रभारी नियुक्त किए हैं। कांग्रेस के दिग्गज नेता एके एंटनी के पुत्र अनिल एंटनी को पूर्वोत्तर के दो राज्यों मेघालय और नगालैंड की जिम्मेदारी दी गई है। ओडिशा में महासचिव सुनील बंसल की जगह उनके साथ सह प्रभारी रहे विजयपाल सिंह तोमर को प्रभारी बनाया गया है। यहां सह प्रभारी रहीं लता उसेंडी को हटा दिया है। छत्तीसगढ़ में विजय रुपाणी की जगह दुष्यंत पटेल को जिम्मेदारी दी गई है। केरल में नलिन कतील की जगह सांसद अपराजिता को सह प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed