{"_id":"58b21adc4f1c1b0953b27fee","slug":"politicians-maintain-self-control-during-the-election-campaign-says-ec","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव प्रचार के दौरान खुद पर संयम रखें राजनेता: चुनाव आयोग","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
चुनाव प्रचार के दौरान खुद पर संयम रखें राजनेता: चुनाव आयोग
एजेंसी/ नई दिल्ली
Updated Sun, 26 Feb 2017 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव प्रचार के दौरान कथित बयानबाजी से धार्मिक भावनाएं भड़काने को चुनाव आयोग ने एक खराब ट्रेंड बताया है। आयोग ने कहा कि राजनेता बयानबाजी करते समय खुद पर अंकुश रखें। सभी मान्यता प्राप्त दलों को लिखे एक पत्र में चुनाव आयोग ने सलाह दी है कि नेता चुनाव प्रचार के दौरान खुद पर अंकुश लगाएं।
विज्ञापन
आयोग ने कहा कि पिछले दिशानिर्देशों का अपेक्षित परिणाम देखने को नहीं मिल रहा है। प्रचार के दौरान नेता भड़काऊ भाषण दे रहे हैं और राजनीति में धर्म को मिला कर बयानबाजी करते हैं।
विज्ञापन
चुनाव आयोग ने यह भी कहा कि कई बार बयान ऐसी जगह से दिए गए, जहां आचार संहिता लागू नहीं है। लेकिन इलेक्टॉनिक युग में कोई भी बात तुरंत यहां से वहां पहुंच जाती है। ऐसे में चुनाव क्षेत्र में भी किसी टिप्पणी का असर पड़ता है।
विज्ञापन