{"_id":"57b0fbb94f1c1b4c446eb5db","slug":"politician-offenses-of-martyr-statue","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद की प्रतिमा पर जूते पहन कर चढ़े नेताजी, नाम तक भूले","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
शहीद की प्रतिमा पर जूते पहन कर चढ़े नेताजी, नाम तक भूले
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
Updated Mon, 15 Aug 2016 04:48 AM IST
विज्ञापन
शहीद का
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतिउत्साह और जल्दबाजी कई बार टीस पैदा कर देती है। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर हुए एक कार्यक्रम में ऐसा ही हुआ। भाजपा के वरिष्ठ नेता ठा. रघुराज सिंह अमर शहीद की प्रतिमा पर जूते पहने हुए ही चढ़ गए। यही नहीं माल्यार्पण करने के बाद वह अमर शहीद का नाम भी भूल गए।
मथुरा के भाजपा प्रभारी एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ठा. रघुराज सिंह ने कहा कि जल्दबाजी में ऐसा हो गया है। उनसे बड़ी भूल हो गई है जिसका उन्हें बेहद अफसोस है। शहीद की प्रतिमा पर जाने के बाद वह शहीद का सही नाम तक नहीं बता सके।
पूछने पर बताया कि चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा है जबकि हकीकत में वह अमर शहीद लेफ्टिनेंट सुरेंद्र्र डांगुर की प्रतिमा है, जो स्टेट बैंक घंटाघर के पास तिराहे पर स्थापित है। गौर हो कि बरौली विधानसभा की तिरंगा यात्रा रविवार को आयोजित हुई थी, जिसको मैरिस रोड पर भाजपा के वरिष्ठ नेता राजवीर सिंह राजू ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया था। इस प्रकरण में जिलाध्यक्ष चौ. देवराज सिंह ने कहा कि वह अलीगढ़ से बाहर हैं और उनको कोई जानकारी नहीं है।