फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   politician Bhaichung Bhutia to merge his Hamro Sikkim (HS) party with Sikkim Democratic Front (SDF)

Sikkim: हामरो सिक्किम पार्टी का SDF में होगा विलय, बाइचुंग भूटिया ने वर्तमान सरकार पर जमकर साधा निशाना

Thu, 14 Sep 2023 07:55 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गंगटोक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गंगटोक Published by: काव्या मिश्रा Updated Thu, 14 Sep 2023 07:55 AM IST
सार

बाईचुंग भूटिया ने वर्तमान राज्य सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विधानसभा में बिना किसी बहस के 'वन नेशन वन राशन कार्ड' लागू कर दिया गया। वहीं, हर पूर्वोत्तर राज्य ने यूसीसी पर टिप्पणी की है, लेकिन सीएम पीएस गोले ने एक भी शब्द नहीं कहा। 
 

विज्ञापन
politician Bhaichung Bhutia to merge his Hamro Sikkim (HS) party with Sikkim Democratic Front (SDF)
भूटिया - फोटो : getty

विस्तार

फुटबॉलर से नेता बने बाइचुंग भूटिया ने बताया कि ‘हामरो सिक्किम पार्टी’ (एचएसपी) का सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (एसडीएफ) में विलय होगा। साथ ही वर्तमान सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मुझे वर्तमान सरकार सिक्किम के लिए एक बड़ा खतरा लगती है।

विज्ञापन


तारीख की पुष्टि नहीं

भूटिया ने एचएसपी के एसडीएफ के विलय पर कहा कि हमने फैसला कर लिया है कि पार्टियां मिलकर काम करेंगी। हालांकि, इनके विलय की तारीख की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है।  उन्होंने कहा कि हम पार्टी के विलय को लेकर एक बैठक करेंगे। इसी बैठक में तय किया जाएगा कि ‘हामरो सिक्किम पार्टी’का सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट में कब विलय होगा। 

विज्ञापन

सरकार ने कुछ भी नहीं कहा
बाईचुंग भूटिया ने वर्तमान राज्य सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विधानसभा में बिना किसी बहस के 'वन नेशन वन राशन कार्ड' लागू कर दिया गया। वहीं, हर पूर्वोत्तर राज्य ने यूसीसी पर टिप्पणी की है, लेकिन सीएम पीएस गोले और उनकी सरकार ने एक भी शब्द नहीं कहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वर्तमान सरकार में बढ़ा भ्रष्टाचार
उन्होंने कहा कि उनके कुछ नहीं बोलने से मुझे लगता है कि सिक्किम के लिए यह एक बड़ा खतरा है। उन्होंने कहा कि जाहिर तौर पर हम जानते हैं कि एसकेएम (सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा) सरकार के तहत किस तरह की हिंसा हुई है। भूटिया ने कहा कि भ्रष्टाचार के मामले में भी मुझे लगता है कि यह पहले की तुलना में 100 गुना अधिक हो गया है

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed