{"_id":"6842a898ac35455c5404cefc","slug":"political-uproar-over-bakrid-holiday-in-kerala-iuml-cornered-vijayan-govt-said-working-on-communal-agenda-2025-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल में बकरीद की छुट्टी पर सियासी बवाल: IUML ने विजयन सरकार को घेरा, कहा- सांप्रदायिक एजेंडे पर कर रहे काम","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केरल में बकरीद की छुट्टी पर सियासी बवाल: IUML ने विजयन सरकार को घेरा, कहा- सांप्रदायिक एजेंडे पर कर रहे काम
Fri, 06 Jun 2025 02:06 PM IST
बशु जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
Published by: बशु जैन
Updated Fri, 06 Jun 2025 02:06 PM IST
सार
केरल सरकार ने पहले बकरीद पर शुक्रवार छह जून की छुट्टी घोषित की थी। बाद में खबर आई कि त्योहार सात जून को मनेगा तो सरकार ने कहा कि शनिवार सात जून को बकरीद के लिए सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इसे लेकर राज्य में सियासी बवाल मच गया।
विज्ञापन
पिनाराई विजयन
- फोटो : ANI
विस्तार
केरल में बकरीद की छुट्टी बदलने पर सियासी बवाल मच गया है। राज्य सरकार ने बकरीद की छुट्टी छह जून से सात जून को करने का एलान किया। इसके बाद इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) ने सीएम पी विजयन और राज्य सरकार को घेरा। उन्होंने सरकार पर सांप्रदायिक एजेंडे पर काम करने और फासीवाद लागू करने का प्रयास करने का आरोप लगाया।
सरकार ने पहले बकरीद पर शुक्रवार छह जून की छुट्टी घोषित की थी। लेकिन जब खबर आई कि यह त्योहार सात जून को मनेगा तो केरल सरकार ने नई घोषणा की। इसमें कहा गया कि शनिवार सात जून को बकरीद के लिए सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जबकि छह जून को नियमित कार्य दिवस रहेगा। सरकार के इस कदम की आईयूएमएल और कुछ मुस्लिम संगठनों ने निंदा की। इस पर सरकार ने गुरुवार रात को एलान किया कि शुक्रवार को व्यावसायिक कॉलेजों सहित सभी शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे।
ये भी पढ़ें: दरगाह में पशु वध पर रोक की मांग वाली याचिका पर सुनवाई से 'सुप्रीम' इनकार, बॉम्बे हाईकोर्ट ने दी थी इजाजत
विज्ञापन
सरकार ने बिना कारण अवकाश रद्द किया: आईयूएमएल
आईयूएमएल ने कहा कि शुक्रवार को पहले ही सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया था, लेकिन सरकार ने बिना किसी कारण के इसे रद्द कर दिया। आईयूएमएल के वरिष्ठ नेता पीएमए सलाम ने आरोप लगाया कि सरकार का यह कदम अल्पसंख्यक समुदाय को भड़काने वाला है।
उन्होंने कहा कि सरकार राज्य में भाजपा और संघ परिवार से भी अधिक सांप्रदायिकता और फासीवाद लागू करने का प्रयास कर रही है। सामान्य शिक्षा मंत्री वी. शिवनकुट्टी ने आरोपों को दृढ़ता से खारिज कर दिया और कहा कि सरकार ने अवकाश बदलने में अनिच्छा दिखाई है। सरकार को सोचने और निर्णय लेने में थोड़ा समय लगा, क्योंकि महोत्सव के कार्यक्रम में बदलाव किया गया था।
शिवनकुट्टी ने कहा कि मुख्यमंत्री से विचार-विमर्श के बाद गुरुवार शाम 7.30 बजे तक शुक्रवार को अवकाश घोषित कर दिया गया। इस पर किसी विरोध की जरूरत नहीं है। विपक्ष इस मामले पर राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने विपक्ष पर मामूली मामलों का भी राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया।
ये भी पढ़ें: कटरा से श्रीनगर वंदे भारत का पहला, दूसरा-तीसरा टिकट इन लोगों ने किया बुक; ऐसा है रूट और किराया
ऐसे विवाद जवाब देने लायक नहीं
माकपा नेता और नीलांबुर उपचुनाव में पार्टी उम्मीदवार एम स्वराज ने कहा कि ऐसे विवाद जवाब देने के भी लायक नहीं हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मुस्लिम समुदाय के त्योहार के अवसर पर अवकाश को लेकर विवाद 19 जून को होने वाले उपचुनाव अभियान को गुमराह करने का एक प्रयास है। उन्होंने कहा कि चुनाव आम तौर पर स्वस्थ और लोकतांत्रिक बहस, विकास और सरकार की नीतियों पर चर्चा करने का अवसर होता है, लेकिन विपक्ष शुरू से ही इसे गुमराह करने और इसमें सांप्रदायिक जहर घोलने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कांग्रेस-यूडीएफ पर विवाद पैदा करने का भी आरोप लगाया।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन