फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   political statements intensify over assembly elections announcement, read whos said what, bjp, congress, tmc

विधानसभा चुनाव: सियासी बयानबाजी तेज, ममता ने उठाए सवाल, कांग्रेस बोली- डट कर मुकाबला करेंगे

Sat, 27 Feb 2021 12:28 AM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Sat, 27 Feb 2021 12:28 AM IST
सार

  • 18.6 करोड़ से ज्यादा मतदाता वोट डालेंगे।
  • चारों राज्यों में मतदान केंद्रों की संख्या बढ़ाई गई है।
  • कुल 824 विधानसभा सीटों पर होगा चुनाव।
  • 2 लाख 70 हजार मतदाता केंद्र।

विज्ञापन
political statements intensify over assembly elections announcement, read whos said what, bjp, congress, tmc
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी - फोटो : PTI

विस्तार

चुनाव आयोग की ओर से शुक्रवार को पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों के एलान के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। अव्वल तो कुछ पार्टियों ने चुनाव कार्यक्रम को लेकर ही सवाल उठाए हैं। वहीं दूसरी ओर कुछ ने मजबूती से मुकाबला करने का दम भरा है। आइए जानते हैं किसने क्या कहा...

विज्ञापन


पहले जानें चुनाव कार्यक्रम
मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने प्रेस वार्ता में बताया कि पश्चिम बंगाल में 8 चरणों में चुनाव होगा। पहला चरण- 27 मार्च को होगा, दूसरा- 1 अप्रैल, तीसरा- 6 अप्रैल, चौथा- 10 अप्रैल, पांचवां चरण- 17 अप्रैल, छठा चरण- 22 अप्रैल, सातवां चरण- 26 अप्रैल, आठवें चरण का मतदान- 29 अप्रैल को होगा।
विज्ञापन


पुडुचेरी में चुनाव 6 अप्रैल को होंगे, मतगणना 2 मई को होगी। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 6 अप्रैल को होंगे; मतगणना 2 मई को होगी। केरल विधानसभा चुनाव- 6 अप्रैल को होंगे; मतगणना 2 मई को होगी। असम विधानसभा चुनाव 3 चरणों में होंगे- प्रथम चरण का मतदान- 27 मार्च, दूसरे चरण का मतदान- 1 अप्रैल और तीसरे चरण का मतदान -6 अप्रैल को होगा। मतगणना 2 मई को होगी। यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन


बंगाल: ममता बनर्जी ने उठाए चुनाव कार्यक्रम पर सवाल
भारतीय चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में इस बार आठ चरणों में चुनाव कराने का फैसला किया। इसके बाद राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इसे लेकर सवाल उठाए। उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि बंगाल में आठ चरणों में चुनाव भाजपा के कहने पर करवाए जा रहे हैं। बनर्जी ने कहा कि चुनाव आयोग ने वही किया जो भाजपा ने कहा।

ममता बनर्जी ने सवाल किया कि जब तीन राज्यों में एक चरण में और असम में तीन चरणों में चुनाव कराया जा रहा है तो बंगाल में आठ चरणों में चुनाव कराने का फैसला क्यों लिया गया। उन्होंने कहा कि एक ही जिले में दो-तीन चरणों में चुनाव क्यों कराए जा रहे हैं, यह भाजपा ने जानबूझ कर करवाया है। ममता बनर्जी ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अपनी ताकत का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं। लेकिन, भाजपा को बंगाल की जनता जवाब देगी। उन्होंने कहा कि खेल जारी है, हम खेलेंगे और जीतेंगे। यहां पढ़ें पूरी खबर

कांग्रेस डट के मुकाबला करेगी: आजाद
विधानसभा चुनाव की तारीखों के एलान पर कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि कांग्रेस डट के मुकाबला करेगी। कांग्रेस पार्टी का प्रयास होगा हम पांचों राज्यों में चुनाव लड़ेंगे और अच्छा करेंगे। हमारा प्रयास होगा कि कांग्रेस की विजय हो जाए।

'नंबर गेम' या फिर कोई 'कुटिल योजना'

भाकपा (माले) के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने 'नंबर गेम' पर सवाल उठाए। उन्होंने एक ट्वीट में कहा कि चेन्नई में पांच दिनों का टेस्ट मैच अहमदाबाद में दो दिनों का रह गया। तमिलनाडु में एक दिन में होने वाला चुनाव पश्चिम बंगाल में आठ चरणों तक खिंच गया। क्या आपमें से कोई इस 'नंबर गेम' के बारे में बता सकता है?

कांग्रेस नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने पूछा कि क्या कोई 'कुटिल योजना' है। उन्होंने पूछा कि अगर केरल- 140, तमिलनाडु-234 और पुडुचेरी- 30 (कुल 404 सीटों) पर चुनाव एक चरण में कराए जा सकते हैं तो असम-126 और पश्चिम बंगाल- 294 (कुल 420 सीट) के लिए सात-आठ चरणों की क्या जरूरत है? क्या कोई 'कुटिल योजना' है?

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तारिक अनवर ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग ने भाजपा का सहयोग करने का प्रयास किया है। अनवर ने कहा कि मेरा मानना है कि यह जानबूझ कर किया गया है और चुनाव आयोग ने भाजपा का सहयोग करने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि उन्हें (भाजपा) लगता है कि इससे उन्हें सहयोग मिलेगा, लेकिन ऐसा नहीं है जितना मैं बंगाल के लोगों को जानता हूं। वे आंदोलनकारी प्रकृति के हैं... वे कुछ समय के लिए विचलित हो सकते हैं लेकिन बंगाल बंगाल है।

बीजेपी आ रही है: राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि हमने पश्चिम बंगाल में हाईवे बनाने के लिए बहुत पैसे दिए है। हमें डर है कि ममता बनर्जी इसे लटका न दे, अटका न दे, भटका न दे। लेकिन मैं जानता हूं कि हाईवे के लिए जो पैसा दिया है अब वह न लटकेगा, न भटकेगा, न अटकेगा और हाईवे बनेगा क्योंकि टीएमसी जा रही है और बीजेपी आ रही है।

भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि मैं चुनाव आयोग से अपेक्षा करता हूं कि चुनाव शांतिपूर्ण हो। इसके लिए आप अतिरिक्त बल के साथ अतिरिक्त अधिकारियों की भी नियुक्ति करे ताकि लोग निर्भीक होकर मतदान कर सके।

पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि हर बूथ में सेंट्रल फोर्स हो तभी निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव हो सकेगा। चुनाव आयोग भी इस दिशा में काम कर रहा है। भाजपा पूरी तरह तैयार है। संगठन नीचे तक मजबूत हुआ है। टीएमसी के बहुत से दिग्गज नेता भाजपा में शामिल हुए हैं और भी लोग आने वाले हैं।

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने  पश्चिम बंगाल में 8 चरणों में होने वाले चुनाव पर कहा कि पिछली बार भी 6 चरणों में चुनाव हुए थे, 8 चरणों में चुनाव होने के लिए अगर कोई जवाबदेह है तो टीएमसी और ममता जवाबदेह हैं। आम आदमी से पूछेंगे तो वो जश्न मना रहा होगा। भय और हिंसा से लोकतंत्र नहीं चलता। बंगाल से भाजपा सांसद बाबुल सुप्रियो ने चुनाव आयोग के कदम का स्वागत किया और कहा कि राज्य में बदलाव का समय आ गया है। असम के वरिष्ठ मंत्री और भाजपा नेता हिमंत बिस्व सरमा ने चुनाव कार्यक्रम का स्वागत किया। उनके राज्य में 27 मार्च से तीन चरणों में चुनाव होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed