फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Political controversy over Padmavati, film will burn in flames of jauhar Says Karni Sena

'पद्मावती' पर सियासत गर्म, करणी सेना बोली- जौहर में जला दी जानी चाहिए फिल्म की रील

Thu, 23 Nov 2017 07:38 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 23 Nov 2017 07:38 AM IST
विज्ञापन
Political controversy over Padmavati, film will burn in flames of jauhar Says Karni Sena
- फोटो : G. Pal

फिल्म पद्मावती पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। फिल्म से इतर यह विवाद अब राजनीतिक रूप ले चुका है। मध्य प्रदेश, पंजाब, गुजरात के मुख्यमंत्री इसकी रिलीज पर पाबंदी लगाने की बात कह चुके हैं। 

विज्ञापन


वहीं हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा है कि राज्य में फिल्म पर प्रतिबंध नहीं लगाएंगे, लेकिन सेंसर बोर्ड के फैसले के बाद ही कोई निर्णय लेंगे। इस बीच बुधवार को दिल्ली के प्रेस क्लब में करणी सेना के अध्यक्ष लोकेंद्र सिंह कल्वी ने दिल्ली में मीडियाकर्मियों से कहा कि फिल्मकार हमारा सॉफ्ट टारगेट नहीं हैं। सबसे सॉफ्ट टारगेट तो हमारा इतिहास है।
विज्ञापन


पढ़ें- पद्मावती विवाद पर बोले CM योगी- धमकी देने वाले दोषी तो भावनाएं भड़काने वाले भी
विज्ञापन
विज्ञापन


 हम पूर्वजों के उस इतिहास को बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। हम किसी भी सूरत में भावनाओं को आहत नहीं होने देंगे। कल्वी ने कहा, ‘मैं खुद रानी पद्मिनी के 37वीं पीढ़ी का हूं। संजय लीला भंसाली से हमारी कोई दुश्मनी नहीं है। मगर उनकी तरफ से हमें भरोसे में नहीं लिया गया। इसके खिलाफ मुहिम में राजपूत ही नहीं, हर धर्म व समाज के लोग समर्थन कर रहे हैं। धीरे-धीरे कई राज्य इस पर पाबंदी लगा चुके हैं। 

उन्होंने कहा कि भंसाली हमें दिखाने के बजाय फिल्म किसी और को दिखा रहे हैं।हम प्रधानमंत्री से मांग करते हैं कि पूरे देश में फिल्म पर प्रतिबंध लगे। उन्होंने कहा कि जौहर में जला दी जानी चाहिए फिल्म की रील। इस विवाद पर कांग्रेस महासचिव अशोक गहलोत का कहना है कि पद्मावती को लेकर सरकार राजनीति कर रही है।

विवाद को जानबूझकर लंबा खींचा जा रहा है। उनका आरोप है कि फिल्म में जिस आपत्ति की बातें बताई जा रही हैं, वैसी ही बातें राजस्थान सरकार की वेबसाइट में भी मौजूद हैं, उसे तो नहीं हटाया गया है। 

शत्रुघ्न सिन्हा ने मोदी, अमिताभ की चुप्पी पर उठाए सवाल

Political controversy over Padmavati, film will burn in flames of jauhar Says Karni Sena
शत्रुघ्न सिन्हा

 भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने ‘पद्मावती’ के विवाद पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सूचना एवं प्रसारण मंत्री स्मृति ईरानी के साथ बॉलीवुड कलाकारों की चुप्पी पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आगे कहा कि पद्मावती फिल्म के इतने बड़े विवाद में पड़ने के बाद लोग पूछ रहे हैं कि आखिर प्रधानमंत्री मोदी, स्मृति ईरानी, महान कलाकार अमिताभ बच्चन, आमिर खान और शाहरुख कोई टिप्पणी क्यों नहीं कर रहे हैं।

जबकि शाहरुख ने भंसाली के साथ ‘देवदास’ में काम किया था और बच्चन ने फिल्म ‘ब्लैक’ में। उन्होंने कहा कि वह संजय लीला भंसाली के हितों और राजपूतों की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए ही इस विवाद के बारे में बात करेंगे। 

...तो रणवीर सिंह के बयान से उपजा विवाद
कल्वी के मुताबिक 28 जुलाई 2016 को अलाउद्दीन खिलजी का रोल कर रहे रणवीर सिंह ने पद्मावती फिल्म के बारे में कहा था कि उन्हें दीपिका के साथ अंतरंग सीन करने का दोबारा मौका मिले तो वह विलेन का उससे भी नीचे का रोल भी करने को तैयार हैं। इसे लेकर करनी सेना ने आपत्ति जताई।

करनी सेना का कहना है इससे साफ था कि फिल्म में खिलजी और पद्मावती के कुछ आपत्तिजनक सीन होंगे। हमने इस पर सिर्फ भंसाली से स्पष्टीकरण मांगा था। 12 नवंबर 2016 को समय लेकर उनसे मिलने गए। मगर शाम 5 बजे तक बिठाए जाने के बाद भी कोई नहीं मिला।

तब हमने बोला था कि वह राजस्थान शूटिंग करने के लिए ना आएं। 27 जनवरी 2017 को हमने राजस्थान में शूटिंग रोकी। 30 जनवरी 2017 को भंसाली ने खुद पत्र लिखकर कहा कि वह फिल्म को आप लोगों को दिखाने के बाद ही आगे बढ़ाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed