फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Political battle intensifies in Meghalaya, HSPDP MLAs withdraw support from Sangma

Meghalaya: सरकार गठन से पहले सियासी घमासान हुआ तेज, एचएसपीडीपी विधायकों ने समर्थन लिया वापस, जानें समीकरण

Sat, 04 Mar 2023 10:39 PM IST
शिव शरण शुक्ला अमर उजाला ब्यूरो, शिलांग
अमर उजाला ब्यूरो, शिलांग Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sat, 04 Mar 2023 10:39 PM IST
विज्ञापन
सार
 मेघालय में सरकार गठन से पहले नया मोड आ गया है। यहां एचएसपीडीपी विधायकों द्वारा समर्थन वापस लेने के बाद सरकार बनाने को लेकर राज्य में राजनीतिक उठापटक तेज हो गई हैं।  
 
loader
Political battle intensifies in Meghalaya, HSPDP MLAs withdraw support from Sangma
कोनराड संगमा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेघालय में सरकार बनाने का दावा करने के अगले ही दिन शनिवार को निवर्तमान मुख्यमंत्री कोनराड संगमा को करार झटका लगा। कोनराड ने शुक्रवार को ही 32 विधायकों के समर्थन का पत्र राज्यपाल को सौंपा था, लेकिन शनिवार को हिल स्टेट पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (एचएसपीडीपी) के दोनों ही विधायकों ने समर्थन वापस ले लिया है। पार्टी ने राज्यपाल को पत्र लिखकर बताया है कि दोनों ही विधायक समर्थन देने के लिए अधिकृत नहीं हैं। लेकिन इस पर अभी तक एनपीपी की ओर से कोई बयान नहीं आया है। इस बीच, जानकारी मिली है कि जिन विधायकों ने समर्थन दिया था, उनके विरोध में आज शिलांग में बड़ा प्रदर्शन हुआ और गुरुवार की रात उनके रिश्तेदारों के घरों पर हमले भी हुए थे। दूसरी ओर, जानकारी मिली है। अब मेघालय में जोड़तोड़ की राजनीति भी तेज हो गई।



एचएसपीडीपी ने लिखा राज्यपाल को पत्र, शिलांग में जोरदार प्रदर्शन
जानकारी के मुताबिक शनिवार को हिल स्टेट पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (एचएसपीडीपी) ने शनिवार को कोनराड संगमा के नेतृत्व वाली एनपीपी से समर्थन वापस ले लिया। एचएसपीडीपी ने राज्यपाल को एक पत्र लिखा, जिसमें दावा किया गया था कि उसने पार्टी के विधायकों को सरकार बनाने में एनपीपी का समर्थन करने के लिए अधिकृत नहीं किया था। एचएसपीडीपी अध्यक्ष के.पी. पांगनियांग और सचिव पानबोरलांग रिनथियांग ने पत्र में कहा, एचएसपीडीपी ने दो विधायकों - मेथडियस डखर और शकलियर वारजरी को सरकार के गठन के लिए समर्थन देने के लिए अधिकृत नहीं किया, जैसा कि में मीडिया के माध्यम से पता चला। इसके बाद दोनों विधायकों ने एनपीपी से समर्थन वापस ले लिया। इस बीच, लोगों ने एनपीपी को समर्थन देने वाले विधायकों के खिलाफ शिलांग में जोरदार प्रदर्शन किया।


टीएमसी और यूडीपी नेताओं ने की मुलाकात
राजनीतिक गहमा-गहमी के बीच जानकारी मिली है कि तृणमूल कांग्रेस के मुकुल संगमा और यूडीपी के अध्यक्ष मेतवाह लिंग्दोह ने मुलाकात की है। दोनों की बैठक को काफी गंभीरता से लिया जा रहा है। पल पल राजनीतिक परिदृश्य बदल रहा है। जानकारों के मुताबिक लोग चाहते हैं कि इस बार मुख्यमंत्री गारो से नहीं बल्कि खासी से हो। मामला राष्ट्रीय बनाक क्षेत्रीय होता दिख रहा है।

प्रधानमंत्री सात को नगालैंड और आठ को त्रिपुरा जाएंगे
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सात को नगालैंड जाएंगे और शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित होंगे। इसके बाद उनका मेघालय में नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का कार्यक्रम है। वे रात को गुवाहाटी में रुकेंगे और आठ को त्रिपुरा में शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेंगे।

रविवार को रियो और हेमंत दिल्ली में भाजपा हाइकमान से मिलेंगे
जानकारी के मुताबिक रविवार को असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और नगालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो दिल्ली में भाजपा हाईकमांड से मिलेंगे। बताया जा रहा है कि दोनों भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से मिलेंगे और राज्य में सरकार गठन के संबंध में बातचीत होगी। बताया जा रहा है कि उपमुख्यमंत्री पद और अन्य पदों के लिए भाजपा आलाकमान के साथ बातचीत करेंगे।

मेघालय में सीटों की स्थिति

  • कुल सीट- 60
  • चुनाव हुए-59
  • एनपीपी 26
  • भाजपा 02
  • यूडीपी 11
  • तृणमूल 05
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed