फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Policemen run more than one km to provide way for ambulance

एम्बुलेंस को रास्ता देने के लिए पुलिसकर्मी ने लगाई एक किमी से अधिक दौड़

Fri, 06 Nov 2020 12:20 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: Kuldeep Singh Updated Fri, 06 Nov 2020 12:20 AM IST
विज्ञापन
Policemen run more than one km to provide way for ambulance
दौड़ते हुए ट्रैफिक पुलिस मैन - फोटो : twitter

आम तौर पर यातायात पुलिस को व्यस्ततम चौकों पर यातायात के प्रबंधन एवं नियमों का उल्लंघन करने वालों को चालान करते हुये आपने देखा होगा। लेकिन यहां के एक पुलिस कांस्टेबल ने तेज गति से चलने वाले एम्बुलेंस को बिना किसी बाधा के रास्ता उपलब्ध कराने के लिए एक किलोमीटर से अधिक की दौड़ लगाई।

विज्ञापन


भारी यातायात के बीच जीवन बचाने के पुलिसकर्मी के प्रयासों की चौतरफा प्रशंसा हो रही है। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। आबिद यातायात पुलिस थाने के कांस्टेबल जी बाबजी ने ट्रैफिक जाम के बीच सोमवार को फंसे एम्बुलेंस को देखा। इसके बाद एम्बुलेंस को रास्ता उपलब्ध कराने के लियएतुरंत हरकत में आए और यह सुनश्चित किया कि एम्बुलेंस समय पर अस्पताल पहुंच जाये।
विज्ञापन


बाबजी ने मीडिया से बात करते हुए बतााया कि यातायात जाम के कारण के एम्बुलेंस आगे नहीं बढ़ पा रहा था। इसलिए मैंने यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया कि वह आगे बढ़ जाए। उन्होंने बताया कि बिना किसी देरी के मैंने रास्ता साफ करने के लिये एम्बुलेंस के आगे दौड़ना शुरू किया। एम्बुलेंस के उस क्षेत्र को पार करने के बाद मुझे खुशी हुई और संतोष मिला। तेलंगाना के वित्त मंत्री टी हरीश राव एवं वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों समेत कई लोगों ने बाबजी के वीडियो क्लिप को साझा किया और उनकी सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर की पुलिस ने भी सोशल मीडिया पर वीडियो साझा किया, जो एम्बुलेंस के अंदर बैठे किसी व्यक्ति ने फिल्माया था। हैदराबाद के पुलिस आयुक्त अंजनी कुमार ने बाबजी की तारीफ की और बृहस्पतिवार को स्मृति चिह्न देकर सम्मनित किया। उन्होंने कहा, 'यह मेरा कर्त्तव्य था...मैंने अतीत में भी ऐसा किया है और आगे भी ऐसा करता रहूंगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed