फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   police will issue lookout notice against two agents in case of nine US bound Gujarat residents go missing

Gujarat: अमेरिका यात्रा के दौरान गायब नौ लोगों का कोई सुराग नहीं, दो एजेंटों खिलाफ लुकआउट नोटिस जल्द होगा जारी

Sat, 15 Jul 2023 08:56 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिम्मतनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिम्मतनगर Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 15 Jul 2023 08:56 PM IST
सार

गुजरात के नौ नागरिक अमेरिका की यात्रा के दौरान अचानक लापता हो गए जिनका अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। वहीं पुलिस ने कहा कि इस मामले में शनिवार को दो एजेंटों के खिलाफ जल्द ही लुकआउट नोटिस जारी किया जाएगा।

विज्ञापन
police will issue lookout notice against two agents in case of nine US bound Gujarat residents go missing
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media

विस्तार

गुजरात के नौ नागरिक अमेरिका की यात्रा के दौरान अचानक लापता हो गए जिनका अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। इस मामले में जुड़े एजेंटों के खिलाफ गुजरात पुलिस ने कार्रवाई करना शुरू कर दिया है, एक एजेंट को पहले ही पकड़ लिया गया है वहीं पुलिस ने कहा कि शनिवार को दो एजेंटों के खिलाफ जल्द ही लुकआउट नोटिस जारी किया जाएगा। 

विज्ञापन


महिला की शिकायत के बाद आव्रजन रैकेट का पता चला
संदिग्ध आव्रजन रैकेट तब सामने आया जब एक महिला ने बुधवार को साबरकांठा जिले में प्रांतिज पुलिस से संपर्क किया और शिकायत की कि उसके पति भरत रबारी फरवरी में नीदरलैंड और कैरीबियाई क्षेत्र के माध्यम से अमेरिका भेजे गए थे जिनसे एक महीने बाद भी कोई संपर्क नहीं हो पाया है। जांच में मेहसाणा के रहने वाले एजेंट दिव्येश उर्फ जॉनी पटेल को गिरफ्तार किया गया और यह पाया गया कि उसके द्वारा विदेश भेजे गए नौ लोग लोग लापता हो गए थे।
विज्ञापन


अमेरिका के आव्रजन एजेंटों के खिलाफ जल्द जारी होगा लुकआउट नोटिस
प्रांतिज पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर प्रदीपसिंह वाघेला ने शनिवार को कहा कि अमेरिका स्थित आव्रजन एजेंट धवल पटेल और विजय पटेल को उन सभी लोगों को रिसीव करना था जो अज्ञात हैं, उन्होंने कहा कि दोनों के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी करने की प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने कहा कि महिला की शिकायत के आधार पर दर्ज प्राथमिकी में नामित एक अन्य एजेंट महेंद्र बलदेवभाई पटेल हैं, जो गांधीनगर जिले का डिंगुचा गांव का मूल निवासी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुजरात का अन्य एजेंट महेंद्र की पुलिस को तलाश
उन्होंने कहा कि एजेंट महेंद्र पटेल को पकड़ने के प्रयास जारी हैं। महेंद्र पटेल, जिसे 'एमडी' के नाम से भी जाना जाता है, जगदीश पटेल के बड़े भाई हैं, जो पिछले साल कनाडा से संयुक्त राज्य अमेरिका में अवैध रूप से प्रवेश करने की कोशिश के दौरान अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ मौत के मुंह में चले गए थे। पुलिस ने उस समय कहा था कि डिंगुचा के रहने वाले चारों लोग की जनवरी 2022 में भीषण ठंड में मौत हो गई थी, जब वे बर्फीले तूफ़ान के बीच कनाडा से अमेरिका की ओर जा रहे थे।


जॉनी ने भरत से अमेरिका भेजने का वादा किया था ऐंठ लिए थे 20 लाख
जॉनी ने भरत से वादा किया था कि वह उसे वर्क परमिट पर अमेरिका भेज सकते है। इसके लिए एजेंट ने 20 लाख रुपये एडवांस लिए और बाकी रकम वहां पहुंचने के बाद देने के लिए कहा। भरत जनवरी में नीदरलैंड पहुंचे थे। फरवरी में पोर्ट ऑफ स्पेन से डोमिनिका पहुंचे। लेकिन चार फरवरी के बाद से भरत का कुछ पता नहीं चला। परिवार ने भी कई बार संपर्क की कोशिश की लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। एजेंट जॉनी को हमने पकड़ा, पूछताछ की तब पता चला कि भारत के अलावा और आठ लोग भी लापता हैं। बता दें, भरत पेशे से एक किसान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed