{"_id":"65a147069b283a2adc07578c","slug":"police-took-soochna-seth-accused-in-child-murder-case-to-hotel-understood-the-incident-through-recreation-2024-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Goa: बच्चे की हत्या मामले में आरोपी सूचना सेठ को होटल लेकर पहुंची पुलिस, रिक्रिएशन के जरिए समझा घटना को","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Goa: बच्चे की हत्या मामले में आरोपी सूचना सेठ को होटल लेकर पहुंची पुलिस, रिक्रिएशन के जरिए समझा घटना को
Fri, 12 Jan 2024 07:36 PM IST
आदर्श शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
Published by: आदर्श शर्मा
Updated Fri, 12 Jan 2024 07:36 PM IST
सार
अपने बच्चे की हत्या करने की आरोपी सूचना सेठ को पुलिस घटना लेकर पहुंची, जहां पुलिस ने रिक्रिएशन सीन के जरिए वारदात को समझने की कोशिश की।
विज्ञापन
पुलिस के साथ आरोपी सूचना सेठ
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोवा में आठ जनवरी को एक मां ने अपने चार साल के बच्चे को मौत के घाट उतार था। इस घटना ने देशभर के लोगों को हैरान कर दिया था। गौरतलब है कि द माइंडफुल एआई लैब की सीईओ सूचना सेठ को गोवा के एक सर्विस अपार्टमेंट में अपने बेटे की हत्या करने के आरोप में सोमवार रात कर्नाटक के चित्रदुर्ग से गिरफ्तार किया गया था। शुक्रवार को पुलिस ने घटना स्थल पर ही रिक्रिएशन सीन के जरिए मामले को समझने की कोशिश की।
ऐसे हुआ मामले का खुलासा
गोवा पुलिस के मुताबिक, छह जनवरी को सूचना सेठ गोवा के सोल बनयान ग्रांडे होटल में अपने चार साल बेटे के साथ आई थी। इसके बाद उसने आठ जनवरी को होटल से चेक-आउट किया था। सूचना सेठ के सोमवार को चेक आउट करने के बाद हत्या का खुलासा हुआ। दरअसल, सेठ के अपार्टमेंट छोड़ने के बाद हाउसकीपिंग स्टाफ सफाई करने गया तो वहां खून के धब्बे मिले। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। इस पर पुलिस ने सबसे पहले होटल की सीसीटीवी फुटेज खंगाली। जिसमें सूचना चेक इन के वक्त अपने बच्चे के साथ आती दिख रही थी। वहीं, आठ जनवरी को सूचना को अपने बेटे के बिना सर्विस अपार्टमेंट से बाहर निकलते हुए देखा गया। इसके बाद पुलिस हरकत में आ गई और सूचना की तलाश तेज की।
विज्ञापन
बेंगलुरू तक टैक्सी से जाने की जिद ने भी फंसाया
वहीं, होटल के कर्मचारियों ने पुलिस को बताया कि जब सूचना ने बंगलूरू लौटने के लिए टैक्सी बुलाने के लिए कहा, तो उन्हें समझाया गया कि विमान से जाना ज्यादा सस्ता और सुविधाजनक रहेगा। लेकिन उन्होंने सड़क से यात्रा करने पर जोर दिया। इस पर होटल ने एक स्थानीय टैक्सी की व्यवस्था की। होटल स्टाफ ने जब यह पुलिस को बताया तो पुलिस का शक और पुख्ता हो गया। इसके बाद पुलिस ने टैक्सी ड्राइवर का पता लगाया।
कौन हैं सूचना सेठ?
सूचना सेठ द माइंडफुल एआई लैब की सीईओ हैं। सोशल मीडिया अकाउंट के मुताबिक, आरोपी महिला एआई एथिक्स विशेषज्ञ और डेटा वैज्ञानिक है। उद्योग अनुसंधान प्रयोगशालाओं में मशीन लर्निंग समाधानों को स्केल करने का 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह एआई एथिक्स सूची में 100 प्रतिभाशाली महिलाओं में शामिल हैं। वह डेटा एंड सोसाइटी में मोजिला फेलो, हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में बर्कमैन क्लेन सेंटर में फेलो और रमन रिसर्च इंस्टीट्यूट में रिसर्च फेलो रही है।
विज्ञापन
#WATCH | Goa: Calangute Police team takes Suchana Seth, Bengaluru CEO accused of killing her four-year-old son, to the service apartment to “recreate the scene of the crime.” pic.twitter.com/nba6G57zRE
— ANI (@ANI) January 12, 2024