फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Police tightened its grip on drug trafficking, now cocaine worth five thousand crores seized from Gujarat

Drug Trafficking: नशा तस्करी पर कसा शिकंजा, अब गुजरात से पकड़ी गई 518 किलोग्राम कोकीन, पांच गिरफ्तार

Sun, 13 Oct 2024 09:40 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: बशु जैन Updated Sun, 13 Oct 2024 09:40 PM IST
सार

एक अक्तूबर को दिल्ली पुलिस ने महिपालपुर में गोदाम से 562 किलोग्राम कोकीन व थाईलैंड का परिष्कृत किस्म का 40 किलोग्राम मारिजुआना (गांजा) बरामद किया था। इसके बाद दिल्ली पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। 

विज्ञापन
Police tightened its grip on drug trafficking, now cocaine worth five thousand crores seized from Gujarat
ड्रग्स मामले में पुलिस कर रही कार्रवाई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और गुजरात पुलिस ने गुजरात के अंकलेश्वर में दवा कंपनी की तलाशी के दौरान 518 किलोग्राम कोकीन बरामद की। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 5,000 करोड़ रुपये है। मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि मामले में अब तक कुल 1289 किलोग्राम कोकीन और थाईलैंड का परिष्कृत किस्म का 40 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक मारिजुआना (गांजा)  बरामद किया जा चुका है। जिसकी कीमत 13,000 करोड़ रुपये है। जबकि 12 आरोपी पकड़े गए हैं। 
 

विज्ञापन

एक और 10 अक्तूबर को जब्त हुई 700 किलो कोकीन की जांच के बाद दिल्ली पुलिस ने पाया कि ड्रग्स अंकलेश्वर की अवकार ड्रग्स लिमिटेड कंपनी से लाए गए थे। इसके बाद रविवार को स्पेशल सेल की एक टीम को गुजरात भेजा गया और कंपनी के गोदाम से कोकीन बरामद की गई। साथ ही मौके से पांच लोगों को गिरफ्तार भी किया गया। पुलिस ने कहा कि आरोपियों से दुबई और यूके से चल रहे कथित अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट के बारे में पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले एक अक्तूबर को दिल्ली पुलिस ने महिपालपुर में गोदाम से 562 किलोग्राम कोकीन व थाईलैंड का परिष्कृत किस्म का 40 किलोग्राम मारिजुआना (गांजा) बरामद किया था। बाजार में इनकी अनुमानित कीमत 5,620 करोड़ रुपये से अधिक बताई गई थी। स्पेशल सेल ने ड्रग तस्करों के अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट का पर्दाफाश करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया था। इसके बाद 10 अक्तूबर को दिल्ली के रमेश नगर की एक दुकान से लगभग 208 किलोग्राम अतिरिक्त कोकीन बरामद की गई थी। 


ईडी ने भी की थी छापेमारी
मामले की जांच दिल्ली प्रवर्तन निदेशालय ने शुरू की थी। उसने दिल्ली-एनसीआर और मुंबई में अलग-अलग जगहों पर तलाशी अभियान चलाया था। बताया जा रहा है कि अभी तक भारत में कुल 1289 किलोग्राम कोकीन पकड़ी जा चुकी है। इतनी मात्रा में देश से कोकीन बरामद होने पर देश की सुरक्षा एंजेंसियां हाई अलर्ट मोड में आ गई हैं। सभी राज्यों की पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। स्पेशल सेल ने अब नार्को टेरर का लिंक भी खंगालना शुरू कर दिया है।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed