फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   police sent a women on 15 day judicial custody as she shout slogans against BJP

भाजपा के खिलाफ नारे लगाने वाली गिरफ्तार महिला को मिली जमानत

Tue, 04 Sep 2018 08:41 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तूतीकोरिन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तूतीकोरिन Updated Tue, 04 Sep 2018 08:41 AM IST
विज्ञापन
police sent a women on 15 day judicial custody as she shout slogans against BJP
तमिलसाई सुंदरराजन-एमके स्टालिन

तमिलनाडु के तूतीकोरिन एयरपोर्ट पर एक महिला ने भाजपा के खिलाफ नारे लगाए। जिसकी वजह से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इस घटना की वजह से सियासी हलचल तेज हो गई है। गिरफ्तारी की निंदा करते हुए डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन ने इसे आजादी पर हमला बताया है। महिला का नाम लुई सोफिया है और वह तमिलनाडु के भाजपा अध्यक्ष तमिलसाई सुंदरराजन के साथ सफर करके तूतीकोरिन पहुंची थी।

विज्ञापन


सुंदरराजन जैसे ही अपना सामान लेने के लिए लगेज बॉक्स में पहुंचे महिला ने 'फासीवादी भाजपा सरकार हाय-हाय' के नारे लगाने शुरू कर दिए। नारेबाजी से परेशान सुदंरराजन और महिला के बीच थोड़ी बहस हो गई। इसके बाद भाजपा अध्यक्ष ने पुलिस से महिला की शिकायत कर दी। जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार करके 15 दिनों की न्यायिक हिरासत में कोकिराकुलम जेल भेज दिया गया था। उन्हें आज थूथूकुडी कोर्ट से जमानत मिल गई है। बता दें कि सोफिया लेखिका हैं और स्टरलाइट और चेन्नई-सलेम हाइवे प्रोजेक्ट का भी विरोध किया है।
विज्ञापन


इस घटना पर गिरफ्तारी के लिए एमके स्टालिन ने राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए इसे लोकतंत्र और बोलने की आजादी पर हमला बताया है। उन्होंने ट्वीट कर सोफिया को तुरंत रिहा करने की मांग करते हुए कहा है कि आपको (तमिलनाडु सरकार) उन सभी लोगों को गिरफ्तार करना होगा जो ऐसे नारे लगाते हैं। मैं भी ऐसे नारे लगाउंगा। 'फासीवादी बीजेपी सरकार हाय-हाय'।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले पर सोफिया के पिता ने सुंदरराजन और भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ उनकी बेटी को धमकाने और गाली देने के आरोप में मामला दर्ज करवाया है। वहीं घटना पर टिप्पणी करते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा, एक अधेड़ उम्र की महिला मुझे देखते ही नारेबाजी करने लगी और अराइवल गेट तक मेरा पीछा करते हुए आ गई। उसके हाव-भाव डराने वाले थे। मुझे लगता है उसके पीछे कुछ संगठन काम कर रहे हैं।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed