फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Police seized old notes worth Rs 2.53 crore in Hyderabad and four man arrested

हैदराबाद में 2.53 करोड़ मूल्य के पुराने नोट जब्त, चार गिरफ्तार

Sun, 28 Jan 2018 08:37 PM IST
एजेंसी, हैदराबाद
एजेंसी, हैदराबाद Updated Sun, 28 Jan 2018 08:37 PM IST
विज्ञापन
 Police seized old notes worth Rs 2.53 crore in Hyderabad and four man arrested
old notes

 हैदराबाद में नोटबंदी के बाद बड़े पैमाने पर पुराने नोट जब्त किए गए हैं। बहादुरपुरा में क्रॉस रोड़ के निकट पुलिस ने 2.5 करोड़ मूल्य के नोट जब्त कर चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों के पास से 500 और 1000 के 2.53 करोड़ मूल्य के पुराने नोट बरामद किए हैं। जानकारी के मुताबिक, बहादुरपुरा क्रॉस रोड पर 26 जनवरी के दिन वाहनों की जांच के दौरान आरोपी कार में सवार थे और भागने का प्रयास कर रहे थे। आरोपियों में बंगलूरू का एक व्यापारी अमित बागड़ी और उसके तीन साथी शामिल हैं।
विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त (दक्षिण क्षेत्र) वी सत्यनारायण ने बताया कि ये चारों 500 और 1000 के पुराने नोटों को नए नोटों से बदलने की फिराक में थे। मामले में चार लोगों को शनिवार को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ निर्दिष्ट बैंक नोट्स अधिनियम 2017 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed