फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Police seize condoms, contraceptive pills, pregnancy test kits from Maoist hideout after encounter

ओडिशा: मुठभेड़ के बाद माओवादियों के बैनर, डेटोनेटर और खाद्य सामग्री बरामद, इन जिलों में हाई अलर्ट जारी

Thu, 27 Apr 2023 05:28 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 27 Apr 2023 05:28 PM IST
सार

गोलीबारी की जानकारी देते हुए नबरंगपुर की पुलिस अधीक्षक (एसपी) एस. सुश्री ने बताया कि ओडिशा पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने छत्तीसगढ़ की सीमा से लगे नबरंगपुर जिले के रायघर इलाके में माओवादी विरोधी अभियान चलाया। मंगलवार रात को मुठभेड़ हुई थी।

विज्ञापन
Police seize condoms, contraceptive pills, pregnancy test kits from Maoist hideout after encounter
माओवादी (सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ओडिशा-छत्तीसगढ़ सीमा पर माओवादियों के साथ मुठभेड़ के बाद पुलिस ने उनके ठिकाने से कंडोम, गर्भनिरोधक गोलियां और गर्भावस्था परीक्षण किट जब्त किए हैं। शिविर में माओवादियों के पर्चे के अलावा बैनर, डेटोनेटर और खाद्य सामग्री भी मिली है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन

गोलीबारी की जानकारी देते हुए नबरंगपुर की पुलिस अधीक्षक (एसपी) एस. सुश्री ने बताया कि ओडिशा पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने छत्तीसगढ़ की सीमा से लगे नबरंगपुर जिले के रायघर इलाके में माओवादी विरोधी अभियान चलाया। मंगलवार रात को मुठभेड़ हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की ऑपरेशनल टीमों को बुधवार को मिली जानकारी
एसपी ने कहा कि बुधवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे पुलिस की ऑपरेशनल टीमों को उदंती अभयारण्य के साइबिन कछार गांव के पूर्व में मुरली (केंद्रीय समिति सदस्य), कार्तिक, गुड्डू, आकाश, नांदल और अन्य सहित लगभग 20 से 25 सशस्त्र भाकपाा (माओवादी) कैडरों के एक समूह का पता चला।
 

विज्ञापन

करीब आधे घंटे तक चली गोलीबारी
उन्होंने कहा, "ऑपरेशनल टीम को देखते ही हथियारबंद माओवादियों ने पुलिस दल पर गोलीबारी शुरू कर दी। बचाव में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। गोलीबारी करीब आधे घंटे तक चली। इलाके और घने जंगल का फायदा उठाकर माओवादी शिविर से भागने में कामयाब रहे।"
 

कंडोम, गर्भनिरोधक गोलियां और गर्भावस्था परीक्षण किट बरामद
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि माओवादियों के एक शिविर से भारी मात्रा में सामान जब्त किया गया है। उन्होंने बताया कि शिविर में कंडोम, गर्भनिरोधक गोलियां और गर्भावस्था परीक्षण किट पाए गए। दो बंदूकें भी जब्त की गई हैं। उन्होंने बताया कि शिविर में माओवादियों के पर्चे के अलावा बैनर, डेटोनेटर और खाद्य सामग्री भी मिली है।

पुलिस ने इन जिलों जारी किया हाई अलर्ट
उन्होंने कहा कि इस बात के पर्याप्त सबूत हैं कि माओवादी शिविरों में महिलाओं का यौन शोषण किया जा रहा था। जिले के अंतरराज्यीय सीमावर्ती क्षेत्रों में तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ अधिकारी घटनाक्रम पर नजर रख रहे हैं। इस बीच, ओडिशा पुलिस ने छत्तीसगढ़ की सीमा से लगे जिलों मलकानगिरी, कोरापुट और नबरंगपुर में हाई अलर्ट जारी किया है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed