फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Police says that Terrorist involved in killing of Qawwali singer, Army soldiers arrested in Pak

Pakistan: लश्कर-ए-झांगवी का एक आतंकवादी गिरफ्तार, मशहूर पाकिस्तानी कव्वाली गायक अमजद साबरी की हत्या का मामला

Tue, 24 Oct 2023 10:15 PM IST
आदर्श शर्मा वर्ल्ड डेस्क,अमर उजाला, कराची
वर्ल्ड डेस्क,अमर उजाला, कराची Published by: आदर्श शर्मा Updated Tue, 24 Oct 2023 10:15 PM IST
सार

प्रसिद्ध कव्वाली गायक और पाकिस्तानी जवानों की हत्या मामले में लश्कर-ए-झांगवी के एक आतंकवादी को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। 

विज्ञापन
Police says that Terrorist involved in killing of Qawwali singer, Army soldiers arrested in Pak
अमजद साबरी

विस्तार

पाकिस्तानी जवानों और प्रसिद्ध कव्वाली गायक अमजद साबरी की हत्या से जुड़े आतंकी संगठन लश्कर-ए-झांगवी के एक आतंकवादी को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। एक पुलिस अधिकारी ने मामले की जानकारी दी। 
विज्ञापन

आतंकी हाफिज कासिम रशीद को कराची काउंटर टेररिज्म डिपार्टमेंट (सीटीडी) ने गिरफ्तार किया। जिसके कब्जे से कई हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए थे।

सीटीडी ने एक बयान में कहा, पाकिस्तानी अधिकारियों ने मंगलवार को हाफिज कासिम रशीद को गिरफ्तार कर लिया। वह 2016 में प्रसिद्ध कव्वाली गायक अमजद साबरी, मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट के नेता रजा हैदर और कई आर्मी रेंजर्स की हत्या में शामिल था।
विज्ञापन


सीटीडी द्वारा जारी बयान में जानकारी दी कि गिरफ्तार आतंकवादी ने एक ऑपरेशन में पकड़े जाने से पहले हाल ही में जेल से रिहा होने के बाद अपनी आतंकी गतिविधियों को फिर से शुरू कर दिया था। जब संदिग्ध को वहां हिरासत में लिया गया था तो उसने जेल से अंदर भी एक नेटवर्क चलाया था। सीटीडी अधिकारी ने यह भी कहा कि रशीद अपने साथियों की मदद से जेल से चार रेंजर्स कर्मियों, दो सेना के जवानों और शिया समुदाय के चार सदस्यों की हत्या में भी शामिल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed