फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Police says that Start up CEO attempted suicide after killing her son in Goa apartment

Goa: मां ने की दरिंदगी की सारी हदें पार, बेटे की हत्या के बाद खुदकुशी की कोशिश; गोवा पुलिस ने किए कई खुलासे

Tue, 09 Jan 2024 07:33 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी Published by: आदर्श शर्मा Updated Tue, 09 Jan 2024 07:33 PM IST
सार

गोवा में एक मां ने अपने चार साल के बेटे को ही मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने मामले पर जानकारी देते हुए कहा कि बेटे की हत्या के बाद आरोपी महिला ने खुदकुशी करने की कोशिश थी।

विज्ञापन
Police says that Start up CEO attempted suicide after killing her son in Goa apartment
स्टार्टअप सीईओ ने गोवा में की बेटे की हत्या - फोटो : एएनआई

विस्तार

गोवा में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक मां ने अपने चार साल के बेटे को मौत के घाट उतार दिया। इस घटना ने हर किसी को हैरत में डाल दिया है। आरोपी मां बेटे के शव को बैग में रखकर गोवा से कर्नाटक जा रही थी, जिसके बाद गोवा पुलिस ने कर्नाटक के चित्रदुर्ग से उसे गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक महिला ने हत्या के बाद आत्महत्या का प्रयास किया था। गौरतलब है कि आरोपी सूचना सेठ एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस स्टार्टअप की सीईओ हैं। मापुसा शहर की एक अदालत ने छह दिनों के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया। 
विज्ञापन


गला दबाकर मां ने की बेटे की हत्या
मामले पर जानकारी देते हुए एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी सूचना सेठ ने कैंडोलिम में सर्विस अपार्टमेंट के एक कमरे में अपने बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी, जहां उन्होंने छह जनवरी को चेक इन किया था। पुलिस ने कहा कि घटना के बाद आरोपी महिला ने आत्महत्या करने की कोशिश भी की थी। हालांकि पुलिस ने कहा कि इस हत्या के पीछे क्या मकसद था, इसके बारे अभी पता नहीं चला है।
विज्ञापन


आत्महत्या का किया था प्रयास-पुलिस
पुलिस ने कहा कि सर्विस अपार्टमेंट में एक तौलिये पर खून के धब्बे पाए गए। यह धब्बे तब पड़े जब वह हत्या के बाद आत्महत्या का प्रयास कर रही थी। पुलिस ने कहा कि हत्या का तब पता चला जब अपार्टमेंट का हाउसकीपिंग स्टाफ उस कमरे की सफाई करने गया, जिसमें वह रहती थी और तौलिये पर खून के धब्बे पाए। गौरतलब है कि आरोपी सूचना सेठ स्टार्ट-अप माइंडफुल एआई लैब की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) हैं और 2021 के लिए एआई एथिक्स में शीर्ष 100 प्रतिभाशाली महिलाओं में से एक थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन




पति को किया जा चुका है सूचित- पुलिस
पुलिस अधीक्षक (उत्तरी गोवा) निधिन वाल्सन ने कहा कि महिला पश्चिम बंगाल की रहने वाली है और बेंगलुरु में रह रही है, जबकि उसका पति केरल से है। वाल्सन ने कहा कि वह फिलहाल जकार्ता (इंडोनेशिया) में हैं और उन्हें घटना के बारे में सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed