{"_id":"6396da3db151c705ff792c90","slug":"police-probing-the-ink-attack-on-maharashtra-minister-chandrakant-patil-will-summon-a-journalist-again","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: महाराष्ट्र के मंत्री पर स्याही फेंकने के मामले में एक्शन में पुलिस, टीवी पत्रकार को फिर करेगी तलब","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: महाराष्ट्र के मंत्री पर स्याही फेंकने के मामले में एक्शन में पुलिस, टीवी पत्रकार को फिर करेगी तलब
Mon, 12 Dec 2022 01:13 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Mon, 12 Dec 2022 01:13 PM IST
सार
महाराष्ट्र के मंत्री चंद्रकांत पाटिल पर स्याही फेंकने के मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया था जिसमें एक पत्रकार भी शामिल थे। लेकिन रात में पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
चंद्रकांत पाटिल
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र के पिंपरी चिंचवाड़ शहर में मंत्री चंद्रकांत पाटिल पर स्याही हमले की जांच कर रही पुलिस इस मामले में एक टेलीविजन पत्रकार को फिर से तलब करेगी, एक शीर्ष अधिकारी ने सोमवार को कहा। पुलिस ने इस घटना में कथित भूमिका के लिए तीन लोगों को गिरफ्तार किया था और एक टेलीविजन पत्रकार को तलब किया था। रविवार देर रात उन्हें छोड़ दिया गया था। पिंपरी चिंचवाड़ के पुलिस आयुक्त अंकुश शिंदे ने सोमवार को समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि आगे की जांच के लिए पत्रकार को सोमवार को तलब किया जाएगा।
विज्ञापन
अंबेडकर और ज्योतिबा फुले पर दिया था बयान
बता दें कि शनिवार को पाटिल पर स्याही फेंकी गई थी, जो उनके इस बयान के विरोध में था कि बी आर अंबेडकर और समाज सुधारक ज्योतिबा फुले ने शैक्षणिक संस्थान चलाने के लिए सरकारी अनुदान नहीं मांगा था। पाटिल, जो राज्य के उच्च और तकनीकी शिक्षा मंत्री हैं, ने भीख शब्द के इस्तेमाल से विवाद खड़ा कर दिया, जिससे स्याही का हमला हुआ। घटना के बाद पुलिस ने सुरक्षा में चूक के आरोप में तीन अधिकारियों समेत 10 कर्मियों को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
पाटिल ने स्याही फेंकने को बताया सुनियोजित हमला
पाटिल ने रविवार को कहा कि स्याही उन पर सुनियोजित हमले के तहत फेंकी गई और दावा किया कि अंबेडकर और फुले पर उनके बयान को कुछ लोगों ने तोड़-मरोड़ कर पेश किया। इस बीच, पुणे पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है जिसने रविवार देर रात पुणे के कोथरुड इलाके में पाटिल के आवास के बाहर खड़े होकर उनके बयान की निंदा करते हुए वीडियो रिकॉर्ड किया था।
विज्ञापन