फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Police launch inquiry into allegations of Union Minister Suresh Gopi misusing ambulance

Kerala: केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी के खिलाफ प्रारंभिक जांच शुरू, एंबुलेंस का दुरुपयोग करने का लगा है आरोप

Mon, 14 Oct 2024 05:05 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, त्रिशूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, त्रिशूर Published by: बशु जैन Updated Mon, 14 Oct 2024 05:05 PM IST
सार

सीपीआई नेता ने केंद्रीय मंत्री के खिलाफ शिकायत करते हुए दावा किया है कि तिरुवंबडी गुट द्वारा त्योहार को अस्थायी रूप से रोकने के बाद सुरेश गोपी सेवा भारती एंबुलेंस में पूरम मैदान में पहुंचे।

विज्ञापन
Police launch inquiry into allegations of Union Minister Suresh Gopi misusing ambulance
सुरेश गोपी - फोटो : ANI

विस्तार

त्रिशूर पूरम उत्सव में एंबुलेंस का दुरुपयोग करने के आरोप में त्रिशूर शहर पुलिस ने केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी के खिलाफ प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है। एक सीपीआई नेता ने उन पर अप्रैल में हुए उत्सव के दौरान एंबुलेंस का गलत उपयोग करने का आरोप लगाया था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय पर्यटन और पेट्रोलियम राज्य मंत्री के खिलाफ प्रारंभिक जांच का उद्देश्य यह तय करना है कि घटना के संबंध में प्राथमिकी दर्ज करने की जरूरत है या नहीं। बताया जाता है कि मामले की जांच त्रिशूर शहर के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) को सौंपी गई है। 

विज्ञापन


दरअसल, अभिनेता सुरेश गोपी ने भाजपा के टिकट पर त्रिशूर लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ा था। चुनाव में उन्होंने सीपीआई के वीएस सुनील कुमार और कांग्रेस के के मुरलीधरन को हराया था। अब एक सीपीआई नेता ने केंद्रीय मंत्री के खिलाफ शिकायत करते हुए दावा किया है कि तिरुवंबडी गुट द्वारा त्योहार को अस्थायी रूप से रोकने के बाद केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी सेवा भारती एंबुलेंस में पूरम मैदान में पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने चिकित्सा आपात स्थिति के लिए बनाई गई एंबुलेंस का इस्तेमाल गैर-चिकित्सा उद्देश्यों के लिए किया। शिकायत में कहा गया है कि गोपी को एक ऐसे प्रतिबंधित क्षेत्र में ले गए, जहां अन्य वाहन प्रतिबंधित थे।
विज्ञापन


दरअसल इस साल पूरम उत्सव कुछ मामलों और पुलिस हस्तक्षेप के चलते काफी विवादों में रहा था। इस उत्सव के इतिहास में पहली बार कार्यक्रम के प्रमुख आकर्षणों में से एक आतिशबाजी का प्रदर्शन दिन में हुआ। दिन के उजाले में आतिशबाजी की वजह से इसको लेकर लोगों में कोई उत्साह नहीं दिखा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार ने दिए त्रिस्तरीय जांच के निर्देश
त्रिशूर पूरम उत्सव में व्यवधान पैदा करने की कोशिश मामले की जांच के लिए त्रिस्तरीय जांच के निर्देश दिए हैं। केरल में त्रिशूर पूरम उत्सव के दौरान अत्यधिक पुलिस प्रतिबंधों के चलते उत्सव में व्यवधान उत्पन्न हुआ था। जिससे उत्सव में शामिल हुए श्रद्धालु काफी निराश हुए थे। यही वजह है कि सरकार ने इसकी जांच के निर्देश दिए थे। सीपीएम समर्थित निर्दलीय विधायक पीवी अनवर ने आरोप लगाया था कि त्रिशूर में लोकसभा चुनाव में भाजपा को चुनावी लाभ पहुंचाने के लिए एडीजीपी पर प्रसिद्ध मंदिर उत्सव में व्यवधान पैदा करने की साजिश रची थी। 

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed