{"_id":"5c3858b4bdec22732d01fa55","slug":"police-investigate-suspicious-envelopes-after-tests-found-an-industrial-irritant","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत से ग्रीस भेजे गए संदिग्ध लिफाफे, आतंकवाद कनेक्शन से पुलिस कर रही जांच","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भारत से ग्रीस भेजे गए संदिग्ध लिफाफे, आतंकवाद कनेक्शन से पुलिस कर रही जांच
Fri, 11 Jan 2019 02:19 PM IST
Sneha Baluni
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sneha Baluni
Updated Fri, 11 Jan 2019 02:19 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत से ग्रीस विश्वविद्यालयों को भेजे गए संदिग्ध लिफाफों की आतंकवाद विरोधी जांच शुरू हो गई है। गुरुवार को टेस्ट के बाद इनमें औद्योगिक रसायन पाया गया जिससे कि स्टाफ के कर्मचारियों को एलर्जी होने लगी। यह लिफाफे ग्रीस में मौजूद 12 विश्वविद्यालयों के रेक्टरों को भेजे गए थे। जिसमें राजधानी एथेंस भी शामिल है।
विज्ञापन
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कुछ लिफाफों के अंदर अंग्रेजी में इस्लामिक सामग्री लिखी हुई थी। नागरिक सुरक्षा के सामान्य सचिवालय ने कहा, 'जो रसायन पाया गया है उसका इस्तेमाल चिपकाने और स्याही छापने के लिए किया जाता है। इसे जानबूझकर लिफाफों में डाला गया है।' पुलिस सूत्रों का कहना है कि पुलिस की आतंकवाद निरोधी इकाई इस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
अधिकारियों ने कहा कि सात लोगों ने बुधवार शाम को एक लिफाफे के संपर्क में आने के बाद श्वास संबंधी परेशानियों की शिकायत की थी। यह लिफाफा लेस्बोस द्वीप के एगन विश्वविद्यालय के रेक्टर को भेजा गया था। कुछ पत्रों को उनके रेक्टरों के पास पहुंचने से पहले रोक दिया गया।
विज्ञापन