फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Maharashtra ›   Police inspector complains of corruption against Parambir Singh second time

महाराष्ट्र: पुलिस निरीक्षक ने परमबीर सिंह के खिलाफ दूसरी बार भ्रष्टाचार की शिकायत दर्ज कराई

Fri, 30 Apr 2021 03:07 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, मुंबई
एजेंसी, मुंबई Published by: Kuldeep Singh Updated Fri, 30 Apr 2021 03:07 AM IST
सार

  • पिछले महीने मुबंई पुलिस आयुक्त पद से परमबीर सिंह का तबादला होने के बाद उनके खिलाफ भ्रष्टाचार की यह दूसरी शिकायत है
  • इससे पूर्व मुंबई के पुलिस अधिकारी अनूप डांगे ने सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए शिकायत दी थी

विज्ञापन
Police inspector complains of corruption against Parambir Singh second time
परमबीर सिंह - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र में मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त और वर्तमान में होमगार्ड डीजी परमबीर सिंह की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। राज्य की पुलिस ने परमबीर और डीसीपी पराग मनेरे सहित 33 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस निरीक्षक भीमराव घाडगे की शिकायत पर विदर्भ के अकोला के शहर कोतवाली पुलिस में यह मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


सभी के खिलाफ  27 धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता पुलिस निरीक्षक भीमराव घाडगे ने आरोप लगाया है कि ठाणे पुलिस आयुक्त रहते हुए परामबीर सिंह ने आरोपियों को बचाने के लिए उनपर दबाव बनाया था। नही मानने पर उन्हे प्रताड़ित किया गया और उनके खिलाफ ही झूठा मामला बना दिया गया।
विज्ञापन


बीते माह मुबंई पुलिस आयुक्त पद से सिंह का तबादला होने के बाद उनके खिलाफ भ्रष्टाचार की यह दूसरी शिकायत है। इससे पूर्व मुंबई के पुलिस अधिकारी अनूप डांगे ने सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए शिकायत दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया के बाहर विस्फोटकों से लदी कार मिलने के मामले को ठीक से नहीं संभाल पाने के आरोप के बाद परमबीर सिंह को मुंबई पुलिस आयुक्त पद से हटा दिया गया था। इसके कुछ दिन बाद ही उन्होंने तत्कालीन गृहमंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ बार और रेस्तरां से 100 करोड़ की वसूली का आरोप लगाया, जिसके बाद सीबीआई ने प्राथमिक जांच कर मुकदमा दर्ज किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed