{"_id":"61622c5b8ebc3e626910b4d5","slug":"police-held-chhattisgarh-man-for-stalking-mumbai-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकंजा: मुंबई की महिला का पीछा करने वाला छत्तीसगढ़ का युवक गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
शिकंजा: मुंबई की महिला का पीछा करने वाला छत्तीसगढ़ का युवक गिरफ्तार
Sun, 10 Oct 2021 05:27 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 10 Oct 2021 05:27 AM IST
सार
पुलिस ने बताया कि युवक को आईपीसी की धारा 354डी और आईटी एक्ट की धारा 67ए के तहत बिलासपुर से गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंबई पुलिस ने एक छत्तीसगढ़ का युवक गिरफ्तार किया है, जिस पर आरोप है कि वह एक महिला का पीछ कर रहा था। वह महिला का पीछा दक्षिण मुंबई के मालाबार हिल से कर रहा था। पुलिस ने उसे पकड़ा लिया। पूछताछ में पता चला कि वह छत्तीसगढ़ के बिलासपुर का रहने वाला है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि लड़के का नाम सुमितकुमार सिंह है। इसने महिला को फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी और फिर अश्लील मैसेज, फोटो और वीडियो भेजने लगा। इसके बाद उसका पीछा करने लगा था। मालाबार हिल पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा कि उसे आईपीसी की धारा 354डी और आईटी एक्ट की धारा 67ए के तहत बिलासपुर से गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन