फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   'Police beat entering in the our house' says 80-year-old Kamlabai

एमपी किसान आंदोलनः ''पुलिस तब तक लाठियों से पीटती रही जब तक हाथ नही टूट गया''

Sun, 11 Jun 2017 07:09 PM IST
बीबीसी
बीबीसी Updated Sun, 11 Jun 2017 07:09 PM IST
विज्ञापन
'Police beat entering in the our house' says 80-year-old Kamlabai

मध्य प्रदेश में चल रहे किसान आंदोलन में पुलिस की कथित कार्रवाई में 80 साल की एक बुज़र्ग महिला का हाथ टूट गया और उन्हें और जगह भी चोटें आई हैं। भोपाल से लगे फंदा क्षेत्र में किसानों के प्रदर्शन के दौरान ऐसा होने की रिपोर्टों के बाद भोपाल के एसपी अरविंद सक्सेना ने कहा- ''ऐसी शिकायत मिली है और जिसकी जांच करवाई जा रही है।"

विज्ञापन


पीड़ित महिला कमलाबाई मेवाड़े बताती हैं कि उनकी ग़लती बस यही थी कि वो उस इलाके में रहती हैं जिस इलाक़े में यह प्रदर्शन चल रहा है।कमलाबाई ने बताया,"मैं घर के अंदर अपने परिवार के साथ बैठी थी उसी वक़्त पुलिस वाले घर पर आये और हमारे साथ मारपीट शुरू कर दी। उनका कहना था कि हमारे घर से पथराव हुआ है और जो दूसरे लोग पथराव कर रहे थे उन्हें हमने अपने घर पर छिपा रखा है।"
विज्ञापन


कमलाबाई के पति शिवनारायण भी पुलिस की पिटाई के शिकार हुए हैं।मंदसौर में पुलिस की फायरिंग में मारे गये 6 किसानों की मौत के बाद प्रदेश में कई स्थानों पर किसानों ने प्रदर्शन किए हैं।इस दौरान फंदा क्षेत्र में भी किसान हाईवे पर आकर चक्काजाम करने लगे। उसके बाद आदोंलन उग्र हो गया पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े गए और लाठीचार्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमलाबाई ने आरोप लगाया कि उनके घर पर भी पुलिस वाले पहुंच गये और उन पर तब तक लाठियों से प्रहार किया गया जब तक उनका हाथ नही टूट गया। कमलाबाई अब चाहती हैं कि पुलिस वालों के ख़िलाफ़ कारवाई की जाए और कहती हैं कि उनके परिवार के पांच सदस्य पुलिस हिरासत में हैं।


किसान आदोंलन के दौरान हुई हिंसा में फंदा क्षेत्र के कई लोगों को हिरासत में लिया गया है। कमलाबाई बताती है कि उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के उपवास के दौरान भी उनसे मिलने का प्रयास किया ताकि वो जान सकें कि उनका कसूर क्या था। लेकिन पुलिस ने उन्हें मिलने नही दिया।

मंदसौर में किसानों पर फायरिंग और उसके बाद हुई हिंसा के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल के दशहरा मैदान पर उपवास रखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed