बंगाल में एक करोड़ रुपये के साथ दो लोग गिरफ्तार, आरोपी ने बताया भाजपा का पैसा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल पुलिस ने आसनसोल रेलवे स्टेशन से दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक करोड़ रुपये जब्त किए गए हैं। एक गिरफ्तार शख्स का दावा है कि यह पैसा उन्हें भाजपा ने भेजा है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में से एक दिल्ली निवासी लक्ष्मीकांत शॉ है जिसने दावा किया है कि पैसा भाजपा ने भेजा है। जिसे कि कोलकाता में छठे चरण के मतदान में इस्तेमाल किया जाना था।
#UPDATE: Two people have been arrested in connection with the seizure Rs 1 Crore in cash, at Asansol railway station yesterday. https://t.co/NTUnWUPC3B
— ANI (@ANI) May 13, 2019
आसनसोल पुलिस सूत्रों ने कहा, 'हमें रविवार शाम को एक गुप्त जानकारी मिली थी कि कुछ लोग कैश लेकर दिल्ली से आसनसोल पहुंच रहे हैं। जानकारी के आधार पर हमारे अधिकारियों ने दो लोगों से पूछताछ की जो आसनसोल रेलवे स्टेशन पर शाम के चार बजे नीले रंग का बैग लेकर जा रहे थे। बाद में हमें बैग से एक करोड़ रुपये मिले।'
दूसरे आरोपी की पहचान गौतम चट्टोपाध्याय के तौर पर हुई है। जो उत्तरी 24 परगना का रहने वाला है। इससे पहले सरकारी रेलवे पुलिस ने दोनों आरोपियों को स्वास्थ्य परीक्षण के लिए आसनसोल जिला अस्पताल भेजा था। बंगाल की आठ सीटों के लिए 12 मई को मतदान हुआ। बची हुई सीटों के लिए 19 मई को मतदान होने हैं। वहीं 23 मई को चुनाव के नतीजे आएंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.