फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   police arrested TV actor and another person in connection with grenade attack on Zoo Road

असम धमाका: पुलिस ने उल्फा से संबंध रखने वाले टीवी एक्टर सहित दो को किया गिरफ्तार

Fri, 17 May 2019 10:09 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: Sneha Baluni Updated Fri, 17 May 2019 10:09 AM IST
विज्ञापन
police arrested TV actor and another person in connection with grenade attack on Zoo Road
घटना की जानकारी देते पुलिस आयुक्त दीपक कुमार - फोटो : ANI

गुवाहाटी पुलिस ने गुरुवार को एक टीवी एक्टर सहित दो लोगों को जू रोड पर हुए ग्रेनेड हमले के संबंध में गिरफ्तार किया है। बुधवार को हुए इस हमले में 11 लोग घायल हो गए थे। जिसमें दो सुरक्षाबल भी शामिल हैं। गुवाहाटी के पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने कहा कि शिवसागर के रहने वाले प्रणोमोय राजगुरु और एक्टर जाह्नवी सैकिया को बाघोरबारी क्षेत्र में एक किराए के घर पर छापेमारी करके गिरफ्तार किया गया है। 

विज्ञापन


सैकिया पर राजगुरु का साथ देने का आरोप है। दोनों ने यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असोम (उल्फा) की तरफ से हमले की योजना बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। दीपक कुमार ने बताया किराए के घर में छापेमारी के दौरान पुलिस को विस्फोटक मिले हैं। जिसमें 20 किलो गनपाउडर और बम बनाने वाले हथियार शामिल हैं। इसके अलावा 9एमएम की पिस्टल, 25 राउंड गोलाबारूद और उल्फा से संबंधित साहित्य मिला है।
विज्ञापन


पुलिस का दावा है कि राजगुरु 1986 में उल्फा में शामिल हो गया था और वह उसका सीनियर कैडर है जो गुवाहाटी और पड़ोसी क्षेत्रों में कैडर की गतिविधियों को देखता था। सैकिया ने कथित तौर पर उनकी सहायता की और हमलों के लिए लक्षित क्षेत्रों में कैडर को ले जाने में मदद की। दीपक कुमार ने कहा, 'वह उल्फा के स्लीपर सेल की तरह काम कर रहे हैं। हाई कमांड से निर्देश लेकर उन्हें निष्पादित कर रहे हैं। दोनों बुधवार को हुए धमाकों में प्रत्यक्ष रूप से शामिल थे। जांच जारी है और अन्य लोगों की भी गिरफ्तारी हो सकती है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


डीजीपी कुलधर सैकिया ने कहा, 'जांच अभी जारी है। हम मुख्य आरोपियों से पूछताछ कर रहे हैं और अपेक्षा है कि और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।' पुलिस सूत्रों का कहना है कि राजगुरु सैकिया से मिलने के लिए अतीत में भी विभिन्न किराए के घरों में जाया करता था। एक मई से दोनों बाघोरबारी में किराए के घर में रह रहे थे। सूत्रों ने कहा, 'उन्होंने इसी घर से हमले की योजना बनाई। हम यह पता करने की कोशिश कर रहे हैं जब ग्रेनेड फेंका गया तो वह मौके पर मौजूद थी या नहीं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed