फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Police arrested three people in the case of rape and murder of a young woman in Bapatla, andhra pradesh

Andhra: महिला को घसीटकर झाड़ियों में ले गए आरोपी, दुष्कर्म के बाद जान से मारा; पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार

Sun, 23 Jun 2024 11:26 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बापटला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बापटला Published by: काव्या मिश्रा Updated Sun, 23 Jun 2024 11:26 AM IST
सार

युवती का शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया था। दरअसल, लड़कियों के हाई स्कूल के पास झाड़ियों में 21 वर्षीय एक महिला का शव बिना कपड़ों के मिला था।

विज्ञापन
Police arrested three people in the case of rape and murder of a young woman in Bapatla, andhra pradesh
हथकड़ी, arrest - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आंध्र प्रदेश के बापटला जिले के एक गांव में शुक्रवार को 21 वर्षीय युवती की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी। युवती का शव नग्न अवस्था में एपुरुपालम गांव के सीताराम पुरम इलाके में रेलवे ट्रैक के पास शव पड़ा मिला था। अब इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


नशे में धुत दो आरोपियों ने किया दुष्कर्म
बापटला के एसपी वकुल जिंदल ने कहा, 'चिराला ग्रामीण थाने की सीमा में एक युवती के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। घटना 21 जून को हुई थी। जांच में पता चला है कि नशे में धुत दो आरोपियों ने युवती को रेलवे ट्रैक के पास झाड़ियों में खींच लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर उसकी हत्या कर दी।'
विज्ञापन


अधिकारी ने आगे कहा कि पुलिस ने पीड़िता के माता-पिता की सूचना और अन्य गवाहों की गवाही के आधार पर आरोपियों की पहचान की और उन्हें गिरफ्तार किया है। 

यह है पूरा मामला
गौरतलब है, एक युवती का शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया था। दरअसल, लड़कियों के हाई स्कूल के पास झाड़ियों में 21 वर्षीय एक महिला का शव बिना कपड़ों के मिला था। पुलिस ने कहा था कि उन्हें संदेह है कि महिला की हत्या से पहले उसके साथ दुष्कर्म किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घर वापस नहीं लौटी तब हुई चिंता
बापटला जिले के पुलिस अधीक्षक वकुल जिंदल ने बताया था कि महिला सुबह साढ़े पांच बजे से पौने छह बजे के बीच शौच के लिए गई थी, लेकिन घर वापस नहीं लौटी। जब काफी समय बीत गया तो परिवार को चिंता हुई और तलाश शुरू कर दी। बाद में युवती का नग्न अवस्था में शव मिला।


एक अधिकारी ने बताया था कि हत्या की जांच के लिए पांच टीमें बनाई गई हैं। पुलिस को संदेह है कि महिला के साथ दुष्कर्म भी किया गया है।

सीएम चंद्रबाबू नायडू ने भी लिया था संज्ञान
जब भयावह घटना के बारे में राज्य के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू को पता चला तो उन्होंने गृह मंत्री वंगलपुडी अनिता को गांव का दौरा करने का निर्देश दिया था। वहीं, अनिता ने अधिकारियों से कहा था कि अपराधियों को 48 घंटे के भीतर पकड़ लिया जाना चाहिए। इसमें कोई ढिलाई नहीं बरती जा सकती और मुख्यमंत्री ने 10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

गृह मंत्री ने कहा था कि पीड़िता एक गरीब परिवार से थी। वह सिलाई का काम करती थी, जबकि उसके पिता बुनकर थे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed