फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Police arrested one more in the case of attack on developer in Palghar Maharashtra news and updates

Maharashtra : पालघर में एक डेवलपर पर हमला मामले में पुलिस ने एक दबोचा; ठाणे में किशोर की पीट-पीटकर हत्या

Sat, 19 Aug 2023 10:43 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 19 Aug 2023 10:43 PM IST
सार

महाराष्ट्र के पालघर जिले के वसई इलाके में एक डेवलपर पर दो महीने पहले कुछ लोगों ने हमला किया और उससे जबरन वसूली की मांग की गई थी। एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि डेवलपर हमला मामले में एक और व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Police arrested one more in the case of attack on developer in Palghar Maharashtra news and updates
महाराष्ट्र पुलिस - फोटो : social media

विस्तार

महाराष्ट्र के पालघर जिले के वसई इलाके में एक डेवलपर पर दो महीने पहले कुछ लोगों ने हमला किया और उससे जबरन वसूली की मांग की गई थी। एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि डेवलपर हमला मामले में एक और व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं अब इस मामले में पकड़े आरोपियों की संख्या तीन हो गई है जबकि मामले का मुख्य आरोपी फरार है।

विज्ञापन


अधिकारी ने आगे बताया कि मीरा भयंदर-वसई विरार पुलिस की अपराध इकाई के अधिकारियों ने गुरुवार को मुंबई के गोरेगांव से गिरीश नायर को गिरफ्तार किया। अपराध इकाई के वरिष्ठ निरीक्षक प्रमोद बदख ने कहा कि इस साल 21 जून को वसई तालुका के जुचंद्रा स्थित डेवलपर के कार्यालय में चार लोग तलवार लेकर घुस आए थे और डेवलपर और उसके कर्मचारियों पर हमला कर दिया था साथ ही उनसे जबरन वसूली की मांग की थी।
विज्ञापन


इसके बाद शिकायत के आधार पर नायगांव पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 307 (हत्या का प्रयास), 386 (जबरन वसूली), 324 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना), 452 (घर में अतिक्रमण), 143 (गैरकानूनी सभा), 147 (दंगा) के तहत मामला दर्ज किया था। , 504 (जानबूझकर अपमान), 506 (आपराधिक धमकी), 120-बी (आपराधिक साजिश), इन धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने अब आरोपियों के खिलाफ महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) भी लगाया है और मुख्य आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। जल्दी ही उसको गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
 

तीन अफ्रीकी महिलाओं को देह व्यापार से बचाया गया, एक दबोचा
पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अफ्रीकी महिलाओं को देह व्यापार से बचाया है और महाराष्ट्र के पालघर जिले के नालासोपारा में कथित तौर पर रैकेट चलाने के आरोप में 31 वर्षीय एक महिला को गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी एक अधिकारी ने शनिवार को दी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तारी शुक्रवार को हनुमान नगर इलाके में एक घर पर छापेमारी के बाद की गई।

मानव तस्करी विरोधी सेल (एएचटीसी) के निरीक्षक संतोष चौधरी ने कहा कि एक गुप्त सूचना के बाद छापेमारी की गई। सेक्स रैकेट में धकेली गई युगांडा की तीन महिलाओं को बचाया गया, जबकि सेक्स रैकेट संचालित करने वाली महिला को गिरफ्तार कर लिया गयाा।

ठाणे में किशोर की पीट-पीटकर हत्या
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में झगड़े के कारण दस लोगों के एक समूह ने 17 वर्षीय एक लड़के की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने शनिवार को इसके बारे में जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि पीड़ित समीर लोखंडे पर शुक्रवार शाम कल्याण शहर में हमला किया गया और आज सुबह एक अस्पताल में उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि खड़ेगोलावाली इलाके के एक मैदान में 10 लोगों के एक समूह ने लोखंडे पर लोहे की छड़ों और धारदार हथियारों से हमला किया।

अधिकारी ने कहा कि पीड़ित को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया और बाद में पड़ोसी मुंबई के एक अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि हमलावरों ने छह महीने पहले एक पेट्रोल पंप पर किशोर से झगड़ा किया था और उससे दुश्मनी रखते थे। अधिकारी ने बताया कि कोलसेवाड़ी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी को गिरफ्तार करने की प्रक्रिया में है।

अदालत ने चार लोगों को पुलिस हिरासत में भेज दिया
महाराष्ट्र के ठाणे जिले की एक अदालत ने शनिवार को उल्हासनगर शहर में एक जोड़े को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी चार लोगों को पुलिस हिरासत में भेज दिया। नंदकुमार नानावरे और उनकी पत्नी उज्ज्वला, दोनों की उम्र 40 वर्ष है, ने एक अगस्त को उल्हासनगर शहर में अपने दो मंजिला बंगले की छत से कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। 

एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने मृतक द्वारा छोड़े गए सुसाइड नोट के आधार पर मामले में शुक्रवार को कमलेश निकम, नरेश गायकवाड़, गणपति कांबले और शशिकांत साठे को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि आरोपियों को शनिवार को एक स्थानीय मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया और उन्हें 24 अगस्त तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

यह गिरफ्तारी तब हुई जब नंदकुमार के भाई धनंजय नानावरे ने शुक्रवार को सतारा जिले के फलटन शहर के पास खंजर से अपनी उंगली काट ली। उनकी इस हरकत का एक कथित वीडियो वायरल हो गया। 

दंपति को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में चार लोगों को पुलिस हिरासत में भेजा
महाराष्ट्र के ठाणे जिले की एक अदालत ने शनिवार को उल्हासनगर शहर में एक जोड़े को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी चार लोगों को पुलिस हिरासत में भेज दिया। नंदकुमार नानावरे और उनकी पत्नी उज्ज्वला, दोनों की उम्र 40 वर्ष है, ने 1 अगस्त को उल्हासनगर शहर में अपने दो मंजिला बंगले की छत से कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।

एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने मृतक द्वारा छोड़े गए सुसाइड नोट के आधार पर मामले में शुक्रवार को कमलेश निकम, नरेश गायकवाड़, गणपति कांबले और शशिकांत साठे को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि आरोपियों को शनिवार को एक स्थानीय मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया और उन्हें 24 अगस्त तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed