{"_id":"5f80494ae0f51c3c2b20bf81","slug":"police-arrested-couple-who-left-his-four-months-old-kid-in-pune","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुणे: चार महीने के बच्चे को छोड़कर चला गया था दंपति, पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पुणे: चार महीने के बच्चे को छोड़कर चला गया था दंपति, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Fri, 09 Oct 2020 04:58 PM IST
गौरव पाण्डेय
पीटीआई, पुणे
पीटीआई, पुणे
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Fri, 09 Oct 2020 04:58 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
महाराष्ट्र में पुणे के खड़की में एक गिरजाघर के पास कथित तौर पर अपने चार महीने के बेटे को छोड़ देने वाले एक दंपति को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। खड़की थाने के एक अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को सुबह की सैर पर निकले कुछ लोगों को शॉल में लिपटा तीन-चार महीने का शिशु दिखा था।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी। शिशु को ससून जनरल अस्पताल में भेजा गया था और उसकी तस्वीर मोबाइल एप्स के माध्यम से प्रसारित कर दी गई थी। अधिकारी ने बताया कि थाने के पुलिसकर्मियों ने अपने सोशल मीडिया और मैसेजिंग एप्स पर शिशु की तस्वीर लगाई।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी ने बताया कि शिशु की तस्वीर उसके मामा ने पहचान ली और उसने आरोपियों से संपर्क किया। तब आरोपियों ने दावा किया कि शिशु मर चुका है। पुलिस के अनुसार शिशु का मामा अपने बहन-बहनोई को अस्पताल लेकर गया और उनकी झूठ पकड़ा गया।। बाद में दंपति ने बच्चे को छोड़ देने की बात मान ली।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि दरअसल शिशु के पिता को संदेह था कि यह उसका बच्चा नहीं है और उसने पत्नी से कहा कि यदि वह उसके साथ रहना चाहती है तो बच्चे से मुक्ति पानी होगी। पुलिस के मुताबिक आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच चल रही है।