{"_id":"5cd158f4bdec22073e116758","slug":"police-arrested-160-people-including-seven-women-and-one-foreign-national-in-rave-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेन्नई पुलिस ने रेव पार्टी करने वाली सात महिलाओं सहित 160 लोगों को गिरफ्तार किया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
चेन्नई पुलिस ने रेव पार्टी करने वाली सात महिलाओं सहित 160 लोगों को गिरफ्तार किया
Tue, 07 May 2019 03:37 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: Sneha Baluni
Updated Tue, 07 May 2019 03:37 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Pexels.com
पोल्लाची में दो दिन पहले 150 से ज्यादा युवाओं को अवैध रेव पार्टी करते हुए पकड़ा गया था। वहीं अब सोमवार को पुलिस ने 160 लोगों सहित एक विदेशी नागरिक और सात महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने चेन्नई के महाबलीपुरम के तीन सितारा होटल में रेव पार्टी का भंडाफोड़ किया है।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि सभी प्रतिभागी 18-25 उम्र के बीच है। ज्यादातर कॉलेज छात्र थे। आईटी प्रोफेशनल्स के भी कुछ छात्र पार्टी में मौजूद थे। प्रतिभागियों ने एंट्री के लिए लगभग 3,000 रुपये चुकाए थे। पुलिस इंस्पेक्टर रवीकुमार का कहना है कि उन्होंने शरीब की बोतलें, एलएसडी स्टैंप्स, एमडीएमए टैबलेट्स, कोकीन और 300 ग्राम मारिजुआना जब्त की है।
विज्ञापन
रविकुमार ने कहा, 'हमने शराब और ड्रग्स की एक छोटी सी मात्रा जब्त की है क्योंकि पार्टी लगभग खत्म हो चुकी थी। 16 आयोजकों के अलावा बाकी सभी को प्रतिबंधित ड्रग्स लेने के लिए जमानत मिल गई है और उनके माता-पिता को बुलाया गया। उनके माता-पिता के आने के बाद ही उन्हें जाने दिया गया। कुछ बच्चे अभी भी रिसॉर्ट में हैं क्योंकि उनके माता-पिता दक्षिण राज्यों से आ रहे हैं।'
विज्ञापन
जिन 16 लोगों को गिरफ्तार किया गया है उनमें रिसॉर्ट का मालिक थंगराज, प्रबंधक जॉर्ज, आयोजक वी प्रभु, जनसंपर्क अधिकारी सरवनकुमार और विदेशी नागरिक जिसने सिंथेटिक ड्रग्स की सप्लाई की वह शामिल है। पुलिस ने बताया कि वह सूचना मिलने पर रिसॉर्ट पहुंची थी। पुलिस टीम जब वहां पहुंची तो पता चला कि यह रेव पार्टी है।
सुब्बुराजू ने कहा, 'तीन सितारा होटल ऑडर रिजॉर्ट महाबलीपुरम मंदिर से डेढ़ किलोमीटर दूर है। हमने रात के एक बजे होटल को घेर लिया और वहा मौजूद लोगों को पकड़ लिया। जब हम वहां पहुंच रहे थे तो हमें शोर की आवाजें आईं। ऐसा लगता है कि वहां शराब, मारिजुआना और अन्य सिंथेटिक ड्रग्स की असीमित सप्लाई थी।'
पुलिस ने पार्टी को रोका और भागने की कोशिश कर रहे सभी लोगों को दबोच लिया। महाबलीपुरम में लगभग 153 लोगों को एक निजी मैरिज हॉल में ले जाया गया और सात महिलाओं को पूछताछ के लिए ऑल महिला पुलिस स्टेशन ले जाया गया। 34 साल के प्रभु ने पार्टी का आयोजन किया था और इसे एक वेबसाइट पर डीजे पार्टी बताया था।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन