{"_id":"64c2712873617d40450aa793","slug":"police-arrest-three-foreign-nationals-with-drugs-worth-rs-68-lakh-maharashtra-news-update-2023-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: मुंबई पुलिस ने दो विदेशी नागरिकों को किया गिरफ्तार; 68 लाख की ड्रग्स भी जब्त की","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: मुंबई पुलिस ने दो विदेशी नागरिकों को किया गिरफ्तार; 68 लाख की ड्रग्स भी जब्त की
Thu, 27 Jul 2023 06:59 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Thu, 27 Jul 2023 06:59 PM IST
सार
नाइजीरियाई पालघर जिले के नालासोपारा में रहता था और मुंबई में तस्करों को ड्रग्स बेचता था। जांच के दौरान यह भी खुलासा हुआ है कि नाइजीरियाई व्यक्ति बिना वैध दस्तावेजों के भारत में रह रहा था। अधिकारी ने कहा, वह 2012 में मेडिकल वीजा पर भारत आया था।
विज्ञापन
मुंबई पुलिस(फाइल)
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र की मुंबई पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। यहां पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में तीन विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। इतना ही नहीं उनके पास से 68 लाख रुपये की ड्रग्स भी बरामद की है। एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि एंटी-नारकोटिक्स सेल (एएनसी) की वर्ली इकाई ने यह कार्रवाई की। एएनसी ने बुधवार को माहिम रेलवे स्टेशन के पास एक 45 वर्षीय नाइजीरियाई को पकड़ा। जांच के दौरान उसके पास से लगभग 60 लाख रुपये मूल्य की 200 ग्राम मेथामफेटामाइन और 100 ग्राम मेफेड्रोन (एमडी) बरामद की गई। पुलिस के मुताबिक, नाइजीरियाई पालघर जिले के नालासोपारा में रहता था और मुंबई में तस्करों को ड्रग्स बेचता था। जांच के दौरान यह भी खुलासा हुआ है कि नाइजीरियाई व्यक्ति बिना वैध दस्तावेजों के भारत में रह रहा था। अधिकारी ने कहा, वह 2012 में मेडिकल वीजा पर भारत आया था।
विज्ञापन
वहीं, एक अन्य मामले में एएनसी की आजाद मैदान इकाई ने दक्षिण मुंबई के डोंगरी में एक होटल से दो तंजानियावासियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही उनके पास से लगभग 8 लाख रुपये मूल्य की 60 ग्राम कोकीन जब्त की। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस साल अब तक एएनसी ने 15 विदेशी नागरिकों सहित 132 लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही 28.11 करोड़ रुपये की ड्रग्स जब्त की हैं।
विज्ञापन