{"_id":"632494c732501a577316a405","slug":"police-action-on-naban-campaign-bjp-protest-in-front-of-police-stations-across-the-state-know-the-whole-matter","type":"story","status":"publish","title_hn":"नबान्न अभियान पर पुलिस कार्रवाई: प्रदेशभर में पुलिस थानों के सामने भाजपा का प्रदर्शन, जानें पूरा मामला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
नबान्न अभियान पर पुलिस कार्रवाई: प्रदेशभर में पुलिस थानों के सामने भाजपा का प्रदर्शन, जानें पूरा मामला
Fri, 16 Sep 2022 08:52 PM IST
अभिषेक दीक्षित
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Fri, 16 Sep 2022 08:52 PM IST
सार
कोलकाता में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कोलकाता में प्रदेश मुख्यालय से कोलकाता पुलिस के लालबाजार मुख्यालय तक विरोध मार्च निकाला।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल में भ्रष्टाचार के खिलाफ नबान्न अभियान के दौरान पुलिस द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं की कथित रूप से निर्मम तरीके से पिटाई और गिरफ्तारी के विरोध में शुक्रवार दोपहर में भाजपा समर्थकों ने राजधानी कोलकाता स्थित पुलिस मुख्यालय सहित प्रदेशभर में थानों के सामने प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने थानों के बाहर इकट्ठा होकर जमकर नारेबाजी की और अपना विरोध जताया।
विज्ञापन
कोलकाता में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कोलकाता में प्रदेश मुख्यालय से कोलकाता पुलिस के लालबाजार मुख्यालय तक विरोध मार्च निकाला। जब उनको पुलिस ने कालेज स्ट्रीट के पास रोक दिया। कार्यकर्ताओं ने सड़क पर बैठकर ही विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन
इस दौरान तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के बयान के खिलाफ कार्यकर्ताओं ने नकली बंदूक व रिवाल्वर लेकर सांकेतिक प्रदर्शन किया। उल्लेखनीय है कि अभिषेक ने नबान्न मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों के हमले में घायल एक पुलिस अधिकारी से मिलने के बाद कहा था, आपकी जगह मैं रहता तो सिर में गोली मार देता। उनके इस बयान के खिलाफ भाजपा ने विरोध जताया।
विज्ञापन