फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   poland ambassdor adam said phir milenge bharat

Poland: पोलैंड के राजदूत एडम ने कहा- भारत फिर मिलेंगे, पढ़िए हिंदी में क्या-क्या बोले

Fri, 31 Mar 2023 03:05 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 31 Mar 2023 03:05 PM IST
सार

एडम ने कहा कि भारत से 26 साल पुराना मेरा रिश्ता है। मैं 1997 में पहली बार एक टूरिस्ट की तरह भारत आया था। मैंने भारत में काफी जगह घूमी थीं। तभी मुझे भारत से प्यार हो गया था।

विज्ञापन
poland ambassdor adam said phir milenge bharat
पोलेंड एम्बेस्डर - फोटो : ANI

विस्तार

भारत में दिल्ली में कार्यरत पोलैंड के राजदूत एडम बुराकोव्सकी ने कहा कि भारत फिर मिलेंगे। एडम अब दक्षिण अफ्रीका में अपने नए कार्यकाल की शुरुआत करेंगे। भारत छोड़ने से पहले उन्होंने हिंदी में बात करते हुए कहा कि भारत फिर मिलेंगे। 

विज्ञापन

हिंदी बहुत पसंद आई

एडम ने कहा कि भारत से 26 साल पुराना मेरा रिश्ता है। मैं 1997 में पहली बार एक टूरिस्ट की तरह भारत आया था। मैंने भारत में काफी जगह घूमी थीं। तभी मुझे भारत से प्यार हो गया था। मुझे हिंदी भाषा पसंद आई, मैंने हिंदी सीखना शुरू किया। भारतीय संस्कृति, इतिहास और राजनीति में रुचि विकसित की। मेहनत करते-करते मैं आज भारतीय राजनीति विज्ञान का विशेषज्ञ बन गया। 

विज्ञापन

पोलैंड भी करता है भारत की मदद

पोलैंड में कुछ स्थानों का नाम महाराजाओं के नाम पर रखा गया है। क्योंकि, द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान, भारत ने 6000-7000 पोलैंड शरणार्थियों को शरण दी थी। पोलैंड भी भारत की मदद करता है। यूक्रेन-रूस युद्ध के दौरान लगभग 6000 भारतीय छात्रों को पोलैंड ने निकालने में मदद की। अब भारत और पोलैंड अधिक जुड़े हुए हैं। अधिक आर्थिक सहयोग और लोगों से लोगों के संबंध बढ़े हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed