फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Poet Pushyamitra Upadhyay expresses anger over Priyanka Gandhi using his Poetry for political reason

'उठो द्रौपदी शस्त्र संभालो' पंक्तियों के प्रयोग पर आपत्ति: रचयिता कवि ने कहा- प्रियंका गांधी ये काम न करतीं तो अच्छा होता

Wed, 17 Nov 2021 09:23 PM IST
गौरव पाण्डेय डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 17 Nov 2021 09:23 PM IST
सार

'उठो द्रौपदी शस्त्र उठा लो...' प्रियंका गांधी के इस रचना का इस्तेमाल अपनी राजनीतिक रैली में करने के बाद इन पंक्तियों को लिखने वाले कवि ने इस पर आपत्ति व्यक्त की है।

विज्ञापन
Poet Pushyamitra Upadhyay expresses anger over Priyanka Gandhi using his Poetry for political reason
प्रियंका गांधी और पुष्यमित्र उपाध्याय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी द्वारा चित्रकूट की रैली में 'उठो द्रोपदी शस्त्र संभालो' पंक्तियों के उपयोग पर इन कविता को लिखने वाले कवि ने आपत्ति जताई है। कवि पुष्यमित्र उपाध्याय ने कहा है कि उनकी यह कविता एक गंभीर सामाजिक विषय को उठाने को लेकर रची गई थी। इसका राजनीतिक उपयोग इसकी भावनाओं को सीमित करने वाला है। उन्होंने कहा कि यदि प्रियंका गांधी ने उनकी पंक्तियों का राजनीतिक उद्देश्य के लिए उपयोग न किया होता तो बेहतर होता।

विज्ञापन


पुष्यमित्र उपाध्याय ने अमर उजाला से कहा कि उन्होंने 2012 में 'निर्भया प्रकरण' से आहत होकर इन पंक्तियों की रचना की थी। इसके माध्यम से वे समाज के सभी वर्गों की महिलाओं का दर्द उभारना चाहते थे। यही कारण रहा कि समाज के हर वर्ग से उनकी इन पंक्तियों का जबरदस्त स्वागत किया गया। उनकी इन पंक्तियों के लिए उन्हें कई जगह सम्मानित भी किया गया। उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान ने इसे प्रकाशित कर उन्हें सम्मानित किया था। लेकिन अब इसका बार-बार राजनीतिक दुरुपयोग किया जा रहा है और यह महिलाओं के कष्ट पर लिखी इस कविता का दुरुपयोग है।
विज्ञापन


इसके पहले कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने भी अपने मंच से इन पंक्तियों का उपयोग किया था। उस समय भी पुष्यमित्र उपाध्याय ने इसके राजनीतिक उपयोग को लेकर विरोध प्रकट किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed