{"_id":"5ae311654f1c1b57098b6c81","slug":"pnb-scam-odisha-government-cancelled-approval-of-mehul-choksi-james-and-jewellery-park","type":"story","status":"publish","title_hn":"PNB घोटाला: ओडिशा सरकार ने मेहुल चोकसी के जेम्स और ज्वेलरी पार्क की मंजूरी रद्द की","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
PNB घोटाला: ओडिशा सरकार ने मेहुल चोकसी के जेम्स और ज्वेलरी पार्क की मंजूरी रद्द की
एजेंसी, भुवनेश्वर
Updated Fri, 27 Apr 2018 05:33 PM IST
विज्ञापन
मेहुल चोकसी
ओडिशा सरकार ने 130 अरब रुपये के पीएनबी बैंक घोटाले के आरोपी मेहुल चोकसी के गीतांजलि ग्रुप को 636 करोड़ रुपये के जेम्स और ज्वेलरी पार्क स्थापित करने के लिए दी गई मंजूरी रद्द कर दी है। यह जानकारी देते हुए एक अधिकारी ने बताया कि बैंक घोटाला सामने आने के बाद से राज्य सरकार के पास गीतांजलि ग्रुप से संपर्क करने का कोई जरिया नहीं रह गया है।
राज्य सरकार के प्रधान सचिव (उद्योग) संजीव चोपड़ा ने बताया कि गीतांजलि ग्रुप की कंपनी गीतांजलि इन्फ्राटेक लिमिटेड को पिछले साल नवंबर में कटक के पास रामदासपुर में जेम्स और ज्वेलरी पार्क स्थापित करने की मंजूरी दी गई थी, जिसे रद्द कर दिया गया है।
इसके साथ ही कंपनी को इसके लिए दी गई 30 एकड़ जमीन का आवंटन भी निरस्त कर दिया गया है। चोपड़ा ने बताया कि कंपनी मुश्किल में फंसी है और सरकार को समझ में नहीं आ रहा है कि ग्रुप के किस अधिकारी से बात की जाए। इसके मद्देनजर उसकी परियोजना को रद्द कर दिया गया है।