PNB फ्रॉड केस: ED ने नीरव मोदी को भेजा तीसरा समन, महंगी घड़ियां और खाते हुए सीज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब नेशनल बैंक महाघोटाले मामले में नीरव मोदी पर दबाव बनाने की कवायद जारी है। ईडी ने हीरा कारोबारी को तीसरा समन भेजा है। समन में कारोबारी को 26 फरवरी तक पेश होने की हिदायत दी गई है। ईडी ने कहा है कि अगर वह इस समन को गंभीरता से नहीं लेते हैं तो एजेंसियां प्रत्यर्पण की कार्रवाई तेज करेंगी।
बैंक ने इससे पहले भी नीरव मोदी को दो समन भेजे थे। लेकिन नीरव ने पेश होने से इनकार कर दिया है। गुरुवार को ईडी ने बयान जारी करते हुए कहा कि यह तीसरा समन भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद थी कि 22 फरवरी को नीरव मोदी अधिकारियों के सामने पेश होगा लेकिन नीरव मोदी ने ईमेल के जरिए ईडी के सामने पेश होने से इनकार कर दिया। समन के जवाब में नीरव मोदी ने ईमेल में लिखा था कि वह अभी विदेश में है और काफी व्यस्त है। इसलिए वह पेश होने में असमर्थ है।
उधर ईडी नीरव के ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है। नीरव मोदी के 30 करोड़ की राशि वाले बैंक खाते सीज किए हैं। इसके अलावा 13.86 करोड़ की कीमत के नीरव मोदी की कंपनियों के शेयर भी जब्त किए गए हैं। इसके अलावा मोदी के घर से ईडी ने 176 अलमारियों और महंगी घड़ियों के 60 प्लास्टिक के बॉक्स को भी कब्जे में लिया है।
ED freezes bank accounts with Rs 30 crore balance, shares of Rs 13.86 Crore value held in a company of #NiravModi. During search on tip off , ED seized 176 steel almirahs and 60 plastic containers containing imported watches pic.twitter.com/1gFEjxnOBc
— ANI (@ANI) 23 February 2018
गौरतलब है कि नीरव मोदी ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर पीएनबी से शपथ पत्र हासिल किया और उन्हीं शपथ पत्र के आधार पर अन्य बैंकों से लोन लिया। कर्ज नहीं लौटा पाने की स्थिति में वह देश छोड़कर भाग गया।