फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Maharashtra ›   pnb scam case success to cbi , arrested 10 accused in Mumbai

पीएनबी घोटाला: सीबीआई को मिली बड़ी सफलता, मुंबई में 10 आरोपी गिरफ्तार

Wed, 19 Dec 2018 05:50 PM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क,अमर उजाला
न्यूज डेस्क,अमर उजाला Published by: संदीप भट्ट Updated Wed, 19 Dec 2018 05:50 PM IST
विज्ञापन
pnb scam case success to cbi , arrested 10 accused in Mumbai

पंजाब नेशनल बैंक घोटाला मामले में सीबीआई को बड़ी सफलता मिली है। मुंबई में सीबीआई ने इस मामले में 10 लोगों को हिरासत में लिया है जिनमें से 8 पीएनबी के अधिकारी हैं। सीबीआई के मुताबिक इन्हे फर्जी चिट्ठी जारी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इन सभी को 21 दिसंबर तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है।

विज्ञापन

आपको याद दिला दें कि 12 दिसंबर को ही इंटरपोल ने पंजाब नेशनल बैंक को करोड़ों रुपये का चूना लगाने वाले हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया। यह नोटिस सीबीआई के अनुरोध पर जारी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं महाराष्ट्र की अदालत में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आज एक धन शोधन रोकथाम कानून अदालत में हीरा व्यापारी नीरव मोदी के खिलाफ पंजाब नेशनल बैंक को 14,000 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी देने का मामला दर्ज कराया है। इस सिलसिले में नीरव के मामा मेहुल चोकसी और कई अन्य बैंक अधिकारियों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया।

इससे पहले 18 नवंबर को एक विशेष अदालत को चोकसी ने बताया था कि अगर यात्रा के लिहाज से उसकी सेहत ठीक रही तो वह उसके समक्ष पेश होगा। उसके वकील संजय एबोट ने विशेष पीएमएलए न्यायाधीश एम एस आजमी के समक्ष ईडी की याचिका पर सुनवाई के दौरान यह बात कही थी। ईडी ने नये भगोड़े आर्थिक अपराधी अधिनियम के तहत चौकसी को भगोड़ा घोषित करने की मांग की है। 


अब सीबीआई द्वारा 10 लोगों की गिरफ्तारी और पुलिस कस्टडी से उम्मीद है की पूछ-ताछ में कोई ठोस सबूत मिले।जिससे नीरव मोदी और मेहुल चोकसी के खिलाफ मजबूत केस कोर्ट के सामने पेश किया जाए। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed