{"_id":"5c1a379cbdec2256e741b382","slug":"pnb-scam-case-success-to-cbi-arrested-10-accused-in-mumbai","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएनबी घोटाला: सीबीआई को मिली बड़ी सफलता, मुंबई में 10 आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पीएनबी घोटाला: सीबीआई को मिली बड़ी सफलता, मुंबई में 10 आरोपी गिरफ्तार
Wed, 19 Dec 2018 05:50 PM IST
संदीप भट्ट
न्यूज डेस्क,अमर उजाला
न्यूज डेस्क,अमर उजाला
Published by: संदीप भट्ट
Updated Wed, 19 Dec 2018 05:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब नेशनल बैंक घोटाला मामले में सीबीआई को बड़ी सफलता मिली है। मुंबई में सीबीआई ने इस मामले में 10 लोगों को हिरासत में लिया है जिनमें से 8 पीएनबी के अधिकारी हैं। सीबीआई के मुताबिक इन्हे फर्जी चिट्ठी जारी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इन सभी को 21 दिसंबर तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Mumbai: CBI arrests 10 people including 8 PNB officials for fraudulently issuing Letters of undertaking in a bank fraud case. They have been sent to police custody till 21st December.
— ANI (@ANI) December 19, 2018विज्ञापन
आपको याद दिला दें कि 12 दिसंबर को ही इंटरपोल ने पंजाब नेशनल बैंक को करोड़ों रुपये का चूना लगाने वाले हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया। यह नोटिस सीबीआई के अनुरोध पर जारी किया गया।
विज्ञापन
वहीं महाराष्ट्र की अदालत में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आज एक धन शोधन रोकथाम कानून अदालत में हीरा व्यापारी नीरव मोदी के खिलाफ पंजाब नेशनल बैंक को 14,000 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी देने का मामला दर्ज कराया है। इस सिलसिले में नीरव के मामा मेहुल चोकसी और कई अन्य बैंक अधिकारियों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया।
इससे पहले 18 नवंबर को एक विशेष अदालत को चोकसी ने बताया था कि अगर यात्रा के लिहाज से उसकी सेहत ठीक रही तो वह उसके समक्ष पेश होगा। उसके वकील संजय एबोट ने विशेष पीएमएलए न्यायाधीश एम एस आजमी के समक्ष ईडी की याचिका पर सुनवाई के दौरान यह बात कही थी। ईडी ने नये भगोड़े आर्थिक अपराधी अधिनियम के तहत चौकसी को भगोड़ा घोषित करने की मांग की है।
अब सीबीआई द्वारा 10 लोगों की गिरफ्तारी और पुलिस कस्टडी से उम्मीद है की पूछ-ताछ में कोई ठोस सबूत मिले।जिससे नीरव मोदी और मेहुल चोकसी के खिलाफ मजबूत केस कोर्ट के सामने पेश किया जाए।