फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PNB has informed us that further scam of Rs 1,251 crores has been detected in respect to Gitanjali

PNB SCAM में एक और बड़ा खुलासा- बैंक ने CBI को दी ये अहम जानकारी, तुरंत शुरू हुई जांच

Tue, 27 Feb 2018 06:28 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 27 Feb 2018 06:28 PM IST
विज्ञापन
PNB has informed us that further scam of Rs 1,251 crores has been detected in respect to Gitanjali
pnb
पीएनबी स्कैम मामले में सीबीआई ने एक और खुलासा किया है। सीबीआई ने कहा कि पंजाब नेशनल बैंक ने गीतांजलि समूह के घोटाले के बारे में सूचना दी है कि यह घोटाला बढ़कर 12,636 करोड़ का हो गया है। पीएनबी ने सीबीआई को बताया कि इस घोटाले में 1251 करोड़ का और इजाफा हुआ है। बता दें कि सीबीआई पहले 11,421 करोड़ रुपए की जांच कर रही थी जबकि पीएनबी के बताने के बाद अब सीबीआई 12,636 करोड़ रुपए घोटाले की जांच शुरू कर दी है।  
विज्ञापन


वहीं मुंबई में पंजाब नेशनल बैंक के पूर्व मैनेजिंग डायरेक्टर उषा अनंत से पीएनबी घोटाले के बारे में पूछताछ की जा रही है। बता दें कि दो जीएम को भी इस बारे में पूछताछ के लिए बुलाया गया है। वहीं आईसीआईसीआई बैंक के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर एनएस कानन से भी पीएनबी घोटाले के बारे में पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

नीरव मोदी ने कहा लोन का पैसा वापस नहीं करूंगा

PNB has informed us that further scam of Rs 1,251 crores has been detected in respect to Gitanjali
Nirav Modi, PNB Scam
बता दें कि घोटाले के बाद नीरव मोदी ने पहले बैंक को पत्र लिखकर कहा था कि घोटाले को उजागर करके उसकी इमेज खराब कर दी है। ऐसी हालत में लोन का पैसा वापस नहीं कर सकेगा। 15/16 फरवरी को लिखी अपनी चिट्ठी के बाद नीरव ने फिर एक ऐसी बात कह दी है जिससे घोटाले का पेंच और उलझ गया है। 11,400 करोड़ रुपये के देश के सबसे बड़े बैंकिंग घोटाले को अंजाम देने वाला अरबपति ज्वेलरी डिजाइनर नीरव अब सीना जोरी पर उतर आया है।

नीरव का पंजाब नेशनल बैंक प्रबंधन को 15/16 फरवरी को लिखा खत सामने आया है, जिसमें उसने कहा कि अति उत्साह में इस मामले को सार्वजनिक कर पीएनबी ने बकाया वसूली को चुकाने की उसकी क्षमताओं के सारे रास्ते बंद कर दिए हैं। 

महाघोटाले से देश की सभी बैंकों को कुल मिला कर 176 अरब रुपये से ज्यादा की चपत लगने की आशंका है। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने कहा है कि उसने महाघोटाले के खुलासे के बाद से अब तक नीरव मोदी, मेहुल चोकसी के 105 से अधिक बैंक खाते और 29 प्रॉपर्टी को सील कर दिया है। 

इन बैंकों ने दिया लोन

PNB has informed us that further scam of Rs 1,251 crores has been detected in respect to Gitanjali
Nirav Modi, PNB Scam
जिन बैंकों ने नीरव मोदी की कंपनी फायरस्टार इंटरनेशनल लिमिटेड को लोन दिया उसमें पीएनबी के अलावा सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (194 करोड़), देना बैंक (153.25 करोड़), विजया बैंक (150.15 करोड़), बैंक ऑफ इंडिया (127 करोड़), सिंडिकेट बैंक (125 करोड़), ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स (120 करोड़), यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (110 करोड़) व इलाहाबाद बैंक, आईडीबीआई बैंक 100 करोड़ प्रत्येक शामिल है। 

इन बैंकों ने एक कंशोर्शियम और व्यक्तिगत तौर पर नीरव की कंपनी फायरस्टार इंटरनेशनल को जून 2015 तक करीब 1980 करोड़ रुपये का लोन दिया था। इसके अलावा बैंकों ने 500 करोड़ रुपये का अतिरिक्त लोन दिया था। इसमें से केवल 90 करोड़ रुपये कंपनी ने बैंक को चुका दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed