{"_id":"5b02de2d4f1c1be8408b6bfe","slug":"pnb-fraud-ed-attaches-nirav-modi-properties","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएनबी घोटाला: ईडी ने नीरव मोदी की 171 करोड़ की संपत्ति की जब्त","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पीएनबी घोटाला: ईडी ने नीरव मोदी की 171 करोड़ की संपत्ति की जब्त
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 21 May 2018 08:26 PM IST
विज्ञापन
पंजाब नेशनल बैंक से कई करोड़ की हेराफेरी कर देश से भाग चुके हीरा व्यापारी नीरव मोदी की 171.26 करोड़ रूपये की संपत्तियों को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को जब्त कर लिया। इसमें बैंक खाते और चल-अचल संपत्तियां शामिल हैं।
विज्ञापन
ईडी ने धनशोधन कानून के तहत गत फरवरी में उसकी 523.72 करोड़ की संपत्तियों को जब्त किया था। इसमें नीरव और उसके नियंत्रण वाली कंपनियों की 21 अचल संपत्तियां शामिल थी, जिसमें 6 रिहायशी फ्लैट, मुंबई-पुणे में स्थित 10 कार्यालय, एक फार्म हाउस और एक सोलर पावर प्लांट शामिल था।
विज्ञापन
निदेशालय के मुताबिक तीन माह पहले और मौजूदा जब्त संपत्तियों का आकलन बाजार भाव से किया गया है। नीरव के खिलाफ ईडी ने बीते 15 फरवरी को धन शोधन कानून के तहत मामला दर्ज किया था। जबकि इसी मामले में सीबीआई ने नीरव के साथी मेहुल चौकसी समेत अन्य के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं और भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
जांच के बाद की गई मौजूदा कार्रवाई में मुंबई और सूरत में स्थित 4 व्यवसायिक परिसरों, 106 बैंक खातों, 15 डिमैट खातों और 11 कारों को ईडी ने जब्त किया है। इन चल-अचल संपत्तियों की बाजार में कुल कीमत 171.26 करोड़ रूपये की है।