{"_id":"5a9b6e294f1c1b512f8b52fe","slug":"pnb-fraud-diamond-businessman-nirav-modi-says-it-arrest-of-his-woman-employee-is-illegal","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीरव मोदी का आरोप- कंपनी की महिलाकर्मी की अवैध गिरफ्तारी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
नीरव मोदी का आरोप- कंपनी की महिलाकर्मी की अवैध गिरफ्तारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 04 Mar 2018 09:25 AM IST
विज्ञापन
नीरव मोदी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) घोटाले का मुख्य आरोपी नीरव मोदी ने आरोप लगाया है कि जिस तरह से उसके खिलाफ पक्षपातपूर्ण कार्रवाई चल रही है, उससे वह चिंतित हैं। उन्होंने कंपनी की एक महिला कर्मी की गिरफ्तारी को भी गैरकानूनी बताया है।
विज्ञापन
पिछले महीने प्रवर्तन निदेशालय की ओर से भेजे गए समन के जवाब में नीरव ने ईडी को दो पत्र लिखे हैं। उन्होंन 26 फरवरी को ईडी की वरिष्ठ सहायक निदेशक अर्चना सलाये को पत्र लिखकर आरोप लगाया है, ‘मेरी कंपनी की महिला अधिकारी (कविता मानकीकर) को सीबीआई ने अपराध प्रक्रिया संहिता (सीपीसी) का पूरी तरह उल्लंघन करते हुए गैरकानूनी तरीके से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
जांच एजेंसियां जब किसी महिला की आजादी देखना पसंद नहीं करतीं तो अपनी सुरक्षा को लेकर मेरी चिंता और बढ़ गई है। एजेंसियां इस मामले में पक्षपातपूर्ण प्रक्रिया अपनाने का कोई मौका नहीं छोड़ रही हैं।’ मानकीकर के वकील ने दावा किया था कि उनकी मुवक्किल को 8 बजे रात में गिरफ्तार किया गया जबकि कानून के मुताबिक सूर्यास्त के बाद किसी महिला को गिरफ्तार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन