{"_id":"5f2c0c2e8ebc3e4add1aafa0","slug":"pmo-shared-two-news-of-amar-ujala-related-to-ram-temple-on-twitter","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम मंदिर भूमिपूजन: पीएमओ का ट्वीट- 'सबमें राम....सबके राम'","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राम मंदिर भूमिपूजन: पीएमओ का ट्वीट- 'सबमें राम....सबके राम'
Thu, 06 Aug 2020 07:33 PM IST
Rajeev Rai
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Thu, 06 Aug 2020 07:33 PM IST
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी
- फोटो : ANI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बुधवार को अयोध्या में राम मंदिर की आधारशिला रखी गई। पीएम द्वारा मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन किए जाने के बाद देश-दुनिया में खुशी का माहौल दिखा। हर तरफ भगवान राम के उद्घोष के साथ दीए जलाए गए और मिठाइयां बांटी गईं। धर्मनगरी अयोध्या में हिंदुओं से जुड़े इस धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन को बड़े पैमाने पर देश-दुनिया में देखा गया। अमर उजाला ने अपने अखबार व डिजिटल माध्यम से पाठकों को खबरों से रूबरू करवाया।
विज्ञापन
अमर उजाला में प्रकाशित खबर को प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा भी शेयर किया गया। पीएमओ ने इसे अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर कर खबर का शीर्षक भी लगाया। पीएम ने दो ट्वीट किए और लिखा 'भूमिपूजन...करोड़ों लोगों के सपने हुए साकार' को अपना कैप्शन बनाया।
विज्ञापन
भूमिपूजन...करोड़ों लोगों के सपने हुए साकार। pic.twitter.com/OjTW9TqTNv
— PMO India (@PMOIndia) August 6, 2020
एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा, 'सबमें राम, सबके राम।'
सबमें राम, सबके राम। pic.twitter.com/GZ5SyDCTry
— PMO India (@PMOIndia) August 6, 2020