{"_id":"6158d9778ebc3e627031c9e9","slug":"pmc-rural-pune-will-start-75-hours-marathon-vaccination-drive-but-worried-about-syringe-shortage","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुणे: 75 घंटे के मैराथन टीकाकरण अभियान को लग सकता है पलीता, कम पड़ रही सीरिंज बनीं चिंता का सबब","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पुणे: 75 घंटे के मैराथन टीकाकरण अभियान को लग सकता है पलीता, कम पड़ रही सीरिंज बनीं चिंता का सबब
Sun, 03 Oct 2021 03:43 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 03 Oct 2021 03:43 AM IST
सार
अभियान मंगलवार से शुरू होगा और शुक्रवार तक जारी रहेगा, लेकिन अधिकारियों को सबसे ज्यादा परेशान सिरिंज की कमी कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर....
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना वायरस को रोकने के लिए टीकाकरण ही एकमात्र उपाय है। इसके लिए देश में अलग-अलग तरह के अभियान भी चल रहे हैं। लेकिन कुछ कमियों के कारण अभियान प्रभावित हो सकते है। पिंपरी-चिंचवड़ नगर निगम (पीसीएमसी) कोरोना टीकाकरण की अपनी 75 घंटे की मैराथन शुरू करेगा। हालांकि प्रशासन के पास पर्याप्त कोरोना की खुराक हैं लेकिन सिरिंज की कमी प्रशासन के लिए एक नई चिंता बनकर उभरी है।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने सीरिंज की कमी की कही थी बात
उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने शुक्रवार को एक प्रेस मीट के दौरान कहा था कि राज्य सरकार कोरोना के टीके की खुराक की आपूर्ति कर रही है, लेकिन केंद्र ने सीरिंज की आपूर्ति बंद कर दी है, सीरिंज देना बंद कर दिया है।
विज्ञापन
सीरिंज की कमी मुख्य रूप से कॉर्पोरेट दाताओं की वजह से
पुणे जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आयुष प्रसाद ने कहा कि सीरिंज की कमी मुख्य रूप से कॉर्पोरेट दाताओं की वजह से है जिन्होंने हमें केवल टीके दिए और कोई सीरिंज नहीं। जबकि बजाज समूह ने सीरिंज और वैक्सीन दोनों खुराक दान में दीं हैं।
विज्ञापन
आगे कहा कि हमें ड्राइव जारी रखने के लिए अपनी सीरिंज का उपयोग करना पड़ा। इससे अस्थायी कमी हो गई। हम एक चयनित बड़े स्थान पर 75 घंटे का मैराथन टीकाकरण अभियान शुरू करने की योजना बना रहे हैं, जहां लगातार लोगों वैक्सीन लगाई जाएगी और हमारे पास सेवा प्रदान करने के लिए कम से कम नौ नर्सें होंगी।
पीएमसी टीकाकरण अधिकारी डॉ सूर्यकांत देवकर ने कहा कि हमें शनिवार को 41,000 से अधिक सीरिंज मिले हैं और 75 घंटे के मैराथन टीकाकरण अभियान के लिए हम सोमवार को इसकी योजना बनाएंगे और सबसे अधिक संभावना है कि यह अभियान मंगलवार से शुरू होगा और शुक्रवार तक जारी रहेगा। यदि आवश्यक हो तो सीरिंज की कमी के संबंध में हम अपनी ओर से और अधिक खरीदेंगे।