{"_id":"62a68519e751211507091148","slug":"pm-will-visit-maharashtra-and-inaugurate-sreesanth-tukaram-maharaj-temple-read-important-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"Big News: प्रधानमंत्री कल जाएंगे महाराष्ट्र, दलित दूल्हे को जातिसूचक शब्द कहने पर केस दर्ज, पढ़ें देश-दुनिया की अहम खबरें","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Big News: प्रधानमंत्री कल जाएंगे महाराष्ट्र, दलित दूल्हे को जातिसूचक शब्द कहने पर केस दर्ज, पढ़ें देश-दुनिया की अहम खबरें
Mon, 13 Jun 2022 06:01 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, कोयंबटूर।
एजेंसी, कोयंबटूर।
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 13 Jun 2022 06:01 AM IST
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्रीसंत तुकाराम महाराज मंदिर का उद्घाटन करेंगे। वहीं राजस्थान में दलित दूल्हे को जातिसूचक शब्द कहने और आयोजन में हंगामा करने के आरोप में 21 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार 14 जून को महाराष्ट्र जाएंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री जल भूषण भवन और गैलरी ऑफ रिवॉल्यूशनरीज के साथ पुणे में जगतगुरु श्रीसंत तुकाराम महाराज मंदिर का उद्घाटन करेंगे। पुणे में शाम चार बजे पीएम राजभवन में जल भूषण भवन और गैलरी ऑफ रिवॉल्यूशनरीज का शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन
मां को जन्मदिन पर बधाई की अनुमति नहीं मिलने पर नाबालिग बेटे ने की खुदकुशी
मां को जन्मदिन की बधाई देने के लिए वार्डन द्वारा मोबाइल फोन नहीं देने पर एक नाबालिग ने हॉस्टल में खुदकुशी कर ली। मामला कर्नाटक के मंगलूरू का है। मृतक पूर्वज (14) बंगलूरू के होसाकोटे का रहने वाला था। पुलिस ने कहा कि नाबालिग ने वार्डन से मोबाइल फोन की मांग की थी ताकि वह अपनी मां को जन्मदिन की बधाई दे सके। उसकी मां का 11 जून को जन्मदिन था। वार्डन ने परिजनों द्वारा िकए गए फोन पर भी पूर्वज की बात नहीं कराई। मरने से पहले उसने एक पत्र भी लिखा।
विज्ञापन
दलित दूल्हे को जातिसूचक शब्द कहने पर 21 पर केस दर्ज
राजस्थान के कोटा में विवाह पूर्व समारोह में दलित दूल्हे को जातिसूचक शब्द कहने और आयोजन में हंगामा करने के आरोप में 21 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। डीएसपी और क्षेत्राधिकारी प्रवीण नायक ने कहा कि सात लोगों को हिरासत में लिया गया है। शुक्रवार को घोड़ी पर संजीव मेघवाल की बिंदौरी (विवाह पूर्व रस्म) गोयंडा गांव की गलियों से गुजर रही थी। इसी दौरान गांव कुछ दबंगों ने जातिसूचक शब्द कहे और आयोजन में हंगामा किया। हंगामे की आशंका को देखते हुए पहले से ही चार पुलिस कर्मी तैनात किए गए थे।
विज्ञापन
श्रीलंका संकट से समिति को 18 को अवगत कराएंगे जयशंकर
विदेश मंत्री एस जयशंकर श्रीलंका में जारी संकट को लेकर संसदीय सलाहकार समिति को 18 जून को जानकारी देंगे। विदेश मंत्री के साथ ही विदेश सचिव और अन्य अधिकारी भी मंत्रालय के कार्यालय में 11 बजे मौजूद रहेंगे। बैठक में सरकार आर्थिक संकट और देश की पड़ोसी नीति और मदद के बारे में जानकारी दे सकती है। समिति में वायनाड से सांसद राहुल गांधी, शिवसेना की राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी, डीएमके राज्यसभा सांसद त्रिरुचि शिवा, सिलचर से भाजपा सांसद डॉ. राजदीप रॉय आदि सदस्य हैं।
भारतीय प्रवासियों की उपलब्धियां अमेरिका से संबंधों का प्रतिबिंब
भारतीय-अमेरिकी प्रवासियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए अमेरिका में भारत के राजदूत तरनजीत सिंह संधू ने कहा कि यह दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय-संबंधों का प्रतिबिंब है। वाशिंगटन के इंडिया हाउस में प्रतिष्ठित भारतीय-अमेरिकियों की एक सभा को संबोधित करते हुए संधू ने कहा कि भारतीय-अमेरिकी समुदाय का अमेरिका की कुल आबादी में हिस्सा महज एक फीसदी है, लेकिन इसका प्रभाव आकार से कई गुना ज्यादा है। एजेंसी
बिश्केक में भारतीय समुदाय से मिलीं विदेश राज्यमंत्री लेखी
किर्गिजस्तान दौरे पर विदेश राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी ने बिश्केक में भारतीय समुदाय से मुलाकात की और उन्हें भारत एवं किर्गिजस्तान के बीच मजबूत संबंधों को लेकर चल रहे संयुक्त प्रयासों जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया। मीनाक्षी लेखी ने ट्वीट में बताया, बिश्केक में भारतीय समुदाय से बातचीत की। 14 जून तक चलने वाली यात्रा में किर्गिजस्तान के संग लेखी कजाखस्तान भी जाएंगी।