{"_id":"5c9cd564bdec224b9d4f6973","slug":"pm-style-modi-jacket-in-high-demand-selling-on-online-market","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'मोदी जैकेट' बनी लोगों की पहली पसंद, ऑनलाइन मार्केट पर हो रही सबसे ज्यादा खरीदारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
'मोदी जैकेट' बनी लोगों की पहली पसंद, ऑनलाइन मार्केट पर हो रही सबसे ज्यादा खरीदारी
Thu, 28 Mar 2019 07:38 PM IST
अमर शर्मा
अमित शर्मा, नई दिल्ली
अमित शर्मा, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Thu, 28 Mar 2019 07:38 PM IST
विज्ञापन
मोदी जैकेट (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव आते ही मोदी ब्रांड जैकेट की मांग तेजी से बढ़ गई है। भाजपा नेता अपने साथ-साथ अपने समर्थकों के लिए भारी संख्या में ऐसी जैकेट का ऑर्डर दे रहे हैं। 300 रूपये से शुरू होने वाली इन जैकेटों की कीमत कई हजार रूपये तक है। अगर रंग की बात करें तो पीच कलर की जैकेट नेताओं की पहली पसंद है। हालांकि भगवा, नीला और आसमानी रंग की जैकेट भी खूब पसंद की जा रही हैं। जैकेट्स के अलावा नमो टी शर्ट और 'मैं भी चौकीदार हूं' नारे लिखी टी शर्ट इस समय सबसे ज्यादा डिमांड में हैं।
भाजपा केंद्रीय कार्यालय के सामने मोदी जैकेट बेच रहे अरबाज खान का कहना है कि ठंडक के मौसम में जैकेट की बिक्री सबसे ज्यादा होती है। लेकिन लोकसभा चुनाव आ जाने के कारण इस समय मोदी जैकेट की डिमांड बहुत तेज हो गई है।
अरबाज के मुताबिक भाजपा कार्यालय आने वाले कार्यकर्ताओं की खरीदारी के मामले में पहली पसंद मोदी जैकेट ही होती है। बहुत से कार्यकर्ता इन जैकेट के साथ पार्टी में लगे बड़े आकार की फोटो के साथ अपनी तस्वीर लेना नहीं भूलते हैं।
विज्ञापन
भाजपा की चुनाव प्रचार सामग्री लोगों में बेच रही एक कंपनी नमो मर्चेंडाइज के एक कर्मचारी के मुताबिक मोदी जैकेट नेताओं-कार्यकर्ताओं की सबसे पहली पसंद हैं। हालांकि इसके साथ-साथ कमल बैज (20 रूपये से 50 रूपये), चाबी के छल्ले (20 रूपये में एक), कमल पेन (100 रूपये में पांच), पार्टी के झंडे (50 रूपये से लेकर साइज के मुताबिक), गाड़ियों पर लगने वाले झंडे और छोटी-छोटी चुनावी सामग्रियों की बिक्री खूब तेजी से हो रही है।
नमो मर्चेंडाइज के मुताबिक स्टोर पर बिक्री अपेक्षाकृत कम है जबकि सामानों की ऑनलाइन बिक्री खूब हो रही है।

ऑनलाइन बाजार ने डाला असर
मोदी जैकेट (फाइल)
सामान्य बाजार की तरह चुनाव सामग्रियों के बाजार पर भी ऑनलाइन मार्केट का असर पड़ा है। पंथी इंटरप्राइजेज के मैनेजर परवीन सिंह के मुताबिक पिछले कुछ चुनावों से स्टोर पर बिकने वाली चीजों की संख्या में काफी कमी आई है। थोक ऑर्डर में भी अब लोग ऑनलाइन ही ऑर्डर कर रहे हैं जिसकी वजह से उन लोगों को भी ऑनलाइन मार्केट में उतरना पड़ा है।
परवीन सिंह ने अमर उजाला को बताया कि नमो टी शर्ट और 'मैं भी चौकीदार हूं' टी शर्ट की काफी ज्यादा डिमांड है। भाजपा नेता कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच बांटने के लिए इन टी शर्ट की खूब मांग कर रहे हैं। उनके पास इन टी शर्ट की कीमत 60 रूपये से शुरू होकर 300 रूपये तक है। किसी भी पार्टी के झंडे लगभग तीन रूपये से शुरू होकर 60 रूपये तक उपलब्ध हैं।