फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM said-Those who looted the country will have to be returned

Independence Day: 'देश को लूटने वालों को धन लौटाना होगा, भ्रष्टाचार व परिवारवाद पर लाल किले से प्रहार

Mon, 15 Aug 2022 09:33 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 15 Aug 2022 09:33 AM IST
सार

पीएम ने कहा कि भ्रष्टाचार गंदगी की तरह है। यह देश को खोखला कर रहा है। इसे साफ करना होगा। जिन्होंने देश को लूटा है, उन्हें लौटाना होगा। उन्होंने भ्रष्टाचार से लड़ने के लिए देश की जनता से शक्ति मांगी। पीएम ने कहा कि परिवारवाद और भाई भतीजावाद का खात्मा करना होगा। इससे भ्रष्टाचार बढ़ता है।  

विज्ञापन
PM said-Those who looted the country will have to be returned
लालकिले की प्राचीर से पीएम मोदी का संबोधन - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

पीएम नरेंद्र मोदी ने लाल किले से भ्रष्टाचार व भाई भतीजावाद तथा परिवार वाद के खिलाफ जंग को नई बुलंदी पर ले जाने के भी इरादे जाहिर कर दिए। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ पूरी ताकत से लड़ना होगा। देश को लूटने वालों को लौटाना होगा। 

विज्ञापन

भ्रष्टाचार व भाई भतीजावाद, परिवार वादी राजनीति के खिलाफ लड़ाई और देश की राजनीति व संस्थाओं के शुद्धि के लिए पीएम ने इस पर निर्णायक प्रहार के संकेत दिए। पीएम ने कहा कि भ्रष्टाचार गंदगी की तरह है। यह देश को खोखला कर रहा है। इसे साफ करना होगा। जिन्होंने देश को लूटा है, उन्हें लौटाना होगा। उन्होंने भ्रष्टाचार से लड़ने के लिए देश की जनता से शक्ति मांगी। पीएम ने कहा कि परिवारवाद और भाई भतीजावाद का खात्मा करना होगा। इससे भ्रष्टाचार बढ़ता है। भ्रष्टाचार देश को मंजूर नहीं है। 
विज्ञापन


पीएम ने कहा ये दोनों बड़ी चुनौतियां
पीएम ने कहा कि देश के सामने दो बड़ी चुनौतियां हैं। पहली चुनौती- भ्रष्टाचार और दूसरी चुनौती भाई-भतीजावाद, परिवारवाद। पीएम ने कहा कि भ्रष्टाचार से हर हाल में लड़ना होगा। बैंक लुटनेवालों की संपत्ति जब्त हो रही है। भ्रष्टाचार देश को दीमक की तरह खोखला कर रहा है। उससे देश को लड़ना ही होगा। हमारी कोशिश है कि जिन्होंने देश को लूटा है, उनको लौटाना भी पड़े, हम इसकी कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


2 लाख करोड़ रुपये गलत हाथों में जाने से रोके
जहां लोग गरीबी से जूझ रहे हैं, एक तरफ वो लोग हैं, जिन्हें रहने को जगह नहीं है और दूसरी तरफ वो लोग हैं, जिनके पास पैसा रखने की जगह नहीं है। भ्रष्टाचार के खिलाफ देश एक नए कालखंड में कदम रख रहा है। इसके खिलाफ लड़ाई को तेज करना है, निर्णायक मोड़ पर लेकर जाना है। आज मैं जनता से इसके लिए सहयोग मांगने आया हूं। हमने 2 लाख करोड़ रुपये गलत हाथों में जाने से रोके हैं। भ्रष्टाचार व भ्रष्टाचारियों के प्रति समाज में नफरत व इसके खिलाफ जागरूकता पैदा करने की जरूरत है।


योग्यता के आधार पर देश को आगे ले जाना जरूरी
पीएम ने योग्यता के आधार पर देश को आगे ले जाने के लिए 'परिवारवाद' के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने की बात कही। उन्होंने कहा, 'मैं भाई भतीजावाद, परिवारवाद की बात करता हूं तो लोगों को लगता है मैं सिर्फ राजनीतिक क्षेत्र की बात कर रहा हूं। दुर्भाग्य से राजनीति की इस बुराई ने हिन्दुस्तान की सभी संस्थाओं में परिवारवाद को पोषित कर दिया है। इससे मेरे देश की प्रतिभा को नुकसान होता है।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed