फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM residence Congress protest Police remove Rahul Gandhi from site blood seen from nose in picture Videos

PM आवास पर कांग्रेस का प्रदर्शन: राहुल गांधी की नाक से बहता दिखा खून, जबरन धरनास्थल से हटाया; पुलिस हिरासत में

Tue, 21 Jul 2026 08:53 PM IST
Devesh Tripathi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Devesh Tripathi Updated Tue, 21 Jul 2026 08:53 PM IST
सार

नीट मुद्दे को लेकर प्रधानमंत्री आवास के बाहर हुए कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अन्य विपक्षी नेताओं को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया। कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर वीडियो और तस्वीरें साझा कर पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए और सरकार पर लोकतांत्रिक अधिकारों के दमन का आरोप लगाया। पार्टी का कहना है कि वह छात्रों के खिलाफ हुई पुलिस कार्रवाई और नीट मामले पर संसद में चर्चा की मांग कर रही है।

विज्ञापन
PM residence Congress protest Police remove Rahul Gandhi from site blood seen from nose in picture Videos
तस्वीर में राहुल गांधी की नाक से निकलता दिखा खून - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स/ANI

विस्तार

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को नीट मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के बाहर विरोध-प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने धरने के दौरान राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं को हिरासत में लिए जाने के वीडियो और तस्वीरें जारी की हैं। पार्टी ने इन्हें पुलिस कार्रवाई का प्रमाण बताते हुए सरकार पर निशाना साधा। 
विज्ञापन




वीडियो में देखा जा सकता है कि दिल्ली पुलिस प्रधानमंत्री आवास के बाहर चल रहे धरने को खत्म कराने पहुंची थी। कांग्रेस के आधिकारिक एक्स हैंडल पर साझा किए गए एक वीडियो में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सड़क पर लेटे हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान पुलिसकर्मी उन्हें उठाकर प्रदर्शन स्थल से हटाने की कोशिश करते नजर आते हैं।
विज्ञापन


राहुल गांधी की नाक से निकलता दिखा खून
वीडियो में राहुल गांधी पुलिस के साथ जाने का विरोध करते दिखाई देते हैं। उनके चारों ओर सुरक्षा कर्मी मौजूद हैं और उन्हें वहां से हटाने का प्रयास कर रहे हैं। कांग्रेस ने एक तस्वीर भी साझा की, जिसमें पुलिस कार्रवाई के बाद राहुल गांधी की नाक से खून निकलता हुआ दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक अन्य वीडियो में राहुल गांधी धरने के दौरान सड़क पर लेटे हुए पत्रकारों से बातचीत करते नजर आते हैं। इस दौरान उन्होंने सरकार पर तंज कसते हुए कहा, "भारत में लोकतंत्र अभी ऐसे चल रहा है।" 


प्रियंका गांधी ने पुलिस बस में चढ़ने से किया इनकार
कांग्रेस द्वारा जारी एक अन्य वीडियो में पार्टी सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा पुलिस बस के दरवाजे पर खड़ी दिखाई देती हैं और बस में चढ़ने से इनकार करती हैं। वीडियो में पुलिसकर्मी उन्हें हिरासत में लेने के दौरान बस के भीतर ले जाने की कोशिश करते नजर आते हैं, जबकि प्रियंका इसका विरोध करती दिखाई देती हैं। कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर राहुल गांधी और अन्य नेताओं को पुलिस द्वारा हटाए जाने की कई तस्वीरें भी साझा की हैं।

ऐसे शुरू हुआ था प्रदर्शन
दिल्ली पुलिस ने प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरने पर बैठे राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव और कई अन्य विपक्षी नेताओं को हिरासत में लेकर वहां से हटाया था। राहुल गांधी ने कर्नाटक और केरल के मुख्यमंत्रियों सहित कांग्रेस के कई नेताओं के साथ मंगलवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे प्रदर्शन शुरू किया था। यह प्रदर्शन एक दिन पहले नीट मुद्दे पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के खिलाफ हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध में किया गया।

इससे पहले राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को नीट मुद्दे पर सीजेपी के नेतृत्व में हुए मार्च के दौरान घायल हुए छात्रों से मुलाकात की थी। कांग्रेस लगातार केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रही है। पार्टी नीट मुद्दे पर संसद में चर्चा और पुलिस कार्रवाई में घायल छात्रों को न्याय देने की भी मांग कर रही है।


सरकार ने क्या कहा?
वहीं, प्रधानमंत्री कार्यालय में केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि उन्होंने केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन के साथ प्रदर्शन स्थल पर राहुल गांधी से मुलाकात की और उनसे धरना समाप्त करने का आग्रह किया। जितेंद्र सिंह का दावा है कि राहुल गांधी ने शुरुआत में कहा था कि अगर सरकार संसद में नीट मुद्दे पर चर्चा कराने के लिए तैयार हो जाए तो वह प्रदर्शन समाप्त कर देंगे।

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार द्वारा चर्चा के लिए सहमति जताने के बाद राहुल गांधी ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की नई शर्त जोड़ दी। जितेंद्र सिंह ने इसे "दुर्भाग्यपूर्ण और लोकतंत्र की हर परंपरा के खिलाफ" बताया। हालांकि, कांग्रेस नेताओं का कहना है कि उनका प्रदर्शन छात्रों के खिलाफ हुई कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में था और सरकार संसद में इस मुद्दे पर चर्चा से बच रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed